रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट मनोज तिवारी ने काम किया था। आज के समय में रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और अपनी फिल्मों के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि आजकल रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं।
Bhojpuri: ब्लैक टॉप में रानी चटर्जी का दिखा दिलकश अंदाज, लोग भी हुए खूबसूरती के दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस को पसंद आ रहा है ये लुक
रानी चटर्जी का ये साधारण और ग्लैमरस लुक काफी पसंद आ रहा है। रानी चटर्जी की इन तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में कई लाइक्स और कमेन्ट मिल रहे हैं। इस तस्वीरों में रानी चटर्जी अलग-अलग पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘आप बहुत ही सुंदर हो’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप जैसा कोई नहीं है’।
ये है रानी चटर्जी की आगामी फिल्म
रानी चटर्जी की आगामी फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘भाभी मां’ में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही फिल्म से रानी चटर्जी का लुक सामने आया था। उनके लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई। रानी चटर्जी ने कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है।
नई फिल्म का लुक आया सामने
रानी चटर्जी की फिल्म 'मेरा पति मेरा देवता है' का फर्स्ट लुक सामने आया था। इस लुक में देखने से पता चल रहा है कि इसकी कहानी गांव की पृष्ठभूमि और महिला सशक्तिकरण के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में बिहारी बॉय प्रेम सिंह और रानी चटर्जी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। । जहां अभिनेता प्रेम सिंह चावल साफ करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रानी चटर्जी पास में बैठी हुई पढ़ाई करती नजर आ रही हैं।
एक समय था जब रानी चटर्जी को उनके मोटापे की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन अभिनेत्री ने इस बात को एक चुनौती के तौर पर लिया और खुद को फैट तू फिट करने के लिए जिम में घंटों-घंटों पसीना बहाया। रानी चटर्जी अक्सर अपनी जिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और वो आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।