फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: फार्महाउस से लेकर प्राइवेट याट तक, इन लग्जरी चीजों के मालिक हैं सलमान खान, देखें लिस्ट

Tue, 28 Dec 2021 09:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
From farmhouse to private yacht Salman Khan is the owner of these luxury things
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और खुद का फैंस की नजरों में एक अलग मुकाम बनाया है। अभिनेता ने साल 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। लेकिन सलमान खान ने फिल्म ‘मैने प्यार किया’ में लीड रोल निभाकर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। सलमान ने इन सालों में कड़ी मेहनत करके खुद को बॉलीवुड का भाईजान बनाया है।


 
समलान खान की लग्जरी चीजें
इन सालों में सलमान खान ने बेशुमार दौलत भी कमाई है, जिससे वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सलमान खान की उन महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक झलक है। इन चीजों में सलमान के फार्महाउस से लेकर महंगी साइकिल तक शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।   

From farmhouse to private yacht Salman Khan is the owner of these luxury things
सलमान खान - फोटो : instagram

फार्महाउस
सलमान खान का फार्महाउस काफी ज्यादा पॉपुलर है। वह यहां पर अक्सर फ्री टाइम में आते हैं। उनका फार्महाउस महाराष्ट्र के पनवेल में स्थित है, जो 150 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्महाउस की कीमत 100 करोड़ रुपये है। सलमान का ये फार्महाउस उनकी बहन अर्पिता के नाम पर है।

From farmhouse to private yacht Salman Khan is the owner of these luxury things
पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

महंगी साइकिल
सलमान खान को साइकिलिंग का काफी ज्यादा शौक है और इसी वजह से वह अक्सर सुबह-सुबह मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आते हैं। सलमान के पास दुनिया की सबसे महंगी साइकिल Giant Propel 2014 XTC है। दावा किया जाता है कि इस साइकिल की कीमत 32 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From farmhouse to private yacht Salman Khan is the owner of these luxury things
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक और कार कलेक्शन
सलमान खान के पास महंगी बाइक का भी शानदार कलेक्शन है। उनके पास सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa), सुजुकी GSX-R1000 Z और सुजुकी इंट्रूडर M1800 RZ जैसी शानदार बाइक है। इन सभी बाइक की कीमत लाखों में है। सलमान खान के पास महंगी साइकिल और बाइक्स के अलावा गाड़ियां भी हैं। वह ऑडी R8, टोयोटा लैंड क्रूजर और बीएमडब्यू X6 जैसी गाड़ियों के मालिक हैं। उनकी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।

विज्ञापन
From farmhouse to private yacht Salman Khan is the owner of these luxury things
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

लग्जरी याट
कम लोग ही ये बात जानते हैं कि सलमान खान ने खुद को एक प्राइवेट याट गिफ्ट में दिया था। उन्होंने ये याट अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर खरीदा था। इस याट में अभिनेता अपने फ्री टाइम में जाते हैं। वह यहां पर दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed