मशहूर संगीतकार रोशन के बेटे राजेश रोशन ने अपने पिता की विरासत को हिंदी सिनेमा में एक नए मुकाम तक पहुंचाया है। चार दशकों से हिंदी सिनेमा को अपने संगीत से सजाते रहे संगीतकार राजेश रोशन आज जीवन के 64वें साल में कदम रखने जा रहे हैं। इस मौके पर आगे की स्लाइड्स में आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य-
डेब्यू के साथ ही चार हिट फिल्म देने वाले इस संगीतकार ने बिग बी को बनाया था सिंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत की विरासत
संगीतकार राजेश रोशन का जन्म 24 मई 1955 को हुआ। इनके पिता रोशनलाल नागरथ हिंदी सिनेमा के जाने माने संगीतकार थे। इनके पिता पंजाबी और मां बंगाली परिवार से थी। पिता की मौत के बाद इनके परिवार ने अपने नाम के आगे नागरथ की जगह रोशन लगाना शुरू कर दिया। पिता के अलावा इनके बड़े भाई फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन और भतीजे ऋतिक रोशन भी हिंदी सिनेमा में बड़ी शख्सियत है। राजेश ने पिता के ही नक्शेकदम पर चलते हुए संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाया।
प्राथमिक संगीत शिक्षा
बचपन में ही सिर से पिता का साया उठ जाने से राजेश की दुनिया उनकी मां तक ही सीमित रही। राजेश ने संगीत की प्राथमिक शिक्षा अपनी मां इरा रोशन से प्राप्त की। फैज अहमद खान के साथ संगीत रिहर्सल करते हुए इनकी मां इरा रोशन इन्हें भी संगीत की बारीकियां सिखाया करती। इसके बाद में इन्होंने हिंदी संगीत की मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से भी संगीत प्रशिक्षण लिया।
बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा
बात उस समय की है जब राजेश रोशन सिर्फ दस साल के थे। एक दिन मन्ना डे, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और रोशन फिल्म बरसात की रात के गाने ये इश्क इश्क है का रिहर्सल कर रहे थे। गीतकार साहिर लुधियानवी इस गाने की धुन को लेकर थोड़ा संशय में थे और संगीतकार रोशन भी थोड़ा असहज हो रहे थे। तो, राजेश रोशन को बुलाया गया। राजेश रोशन से इस गाने के बारे में राय मांगी गई और उनको ये गाना पसंद आने पर ही इसकी फाइनल रिकॉर्डिंग शुरू हुई। इसके बाद राजेश रोशन नियमित तौर पर अपने पिता के साथ गानों की सिटिंग पर बैठने लगे।
म्यूजिक की सर्जिकल स्ट्राइक
राजेश रोशन को बतौर संगीतकार पहला मौका फिल्म कुंवारा बाप में अभिनेता और निर्देशक महमूद ने 'सज रही गली' गाने के लिए दिया था। इस गाने को राजेश ने 15 किन्नरों के साथ रिकॉर्ड किया। उन दिनों संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी हिंदी सिनेमा पर राज कर रही थी। इसके बावजूद राजेश के संगीत को काफी पसंद किया गया। राजेश रोशन पहले ऐसे संगीतकार हैं जिन्होंने डेब्यू के साथ ही चार सुपरहिट फिल्में दी। कुंआरा बाप के बाद रिलीज हुईं ये फिल्में हैं, देश परदेस, मनपसंद और लूटमार।