फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी अक्षय कुमार और रजनीकांत की '2.0', अब तक कमाए इतने करोड़

Sun, 09 Dec 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth and akshay kumar 2.0 movie 10th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं और इन 10 दिनों में फिल्म ने अलग-अलग रिकॉर्ड बनाए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक '2.0' फिल्म ने शनिवार को यानी 10वें दिन सिर्फ हिंदी वर्जन ने 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को लगभग 60 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली।
Rajinikanth and akshay kumar 2.0 movie 10th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter
कुल मिलाकर हिंदी वर्जन से फिल्म ने अब तक 152.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म यूपी, बिहार और गुजरात के थियेटर्स में अच्छा बिजनेस कर रही है। धीमी शुरुआत के बाद इसने अच्छी रफ्तार पकड़ी। बीते शुक्रवार को सारा अली खान की केदारनाथ रिलीज हुई ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि नई रिलीज से 2.0 पर असर पड़ सकता है लेकिन 2.0 अपनी मजबूती के साथ टिकी हुई है।
Rajinikanth and akshay kumar 2.0 movie 10th day box office collection
2.0
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने 5.75 से 6 करोड़ तक कमाई की थी। गुरुवार की अपेक्षा फिल्म की कमाई में 20-25 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी के साथ 2.0 अक्षय कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है। बता दें अक्षय कुमार ने अब तक अपने पूरे करियर में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ है। ग्रॉस कमाई के मामले में 'बाहुबली-द कन्क्लूजन के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth and akshay kumar 2.0 movie 10th day box office collection
2.0
वहीं ‘2.0’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में 500 करोड़ से आगे निकल चुकी है। किसी भारतीय फिल्म के लिए ये बहुत बड़ी बात है। दुनिया के कई देशों में फिल्म को अच्छा कलेक्शन मिला है और यहां तक की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दर्शक भी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और रजनीकांत और अक्षय की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Rajinikanth and akshay kumar 2.0 movie 10th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram
शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed