फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे ही नहीं बन गई सबसे महंगी फिल्म 2.0, तेज बुखार में भी रजनीकांत ने पूरी की थी शूटिंग

Sun, 30 Sep 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar starer 2.0 director shakar reveals
2.0

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने की आने वाली फिल्म 2.0 इन दिनों चर्चाओं में है। फिल्म की रिलीज डेट फिर से टल सकती है। हालांकि अभी तक फिल्म प्रोडक्शन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिल्म के तकनीक पर भारी भरकम बजट खर्च किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है मेकर्स ऐसी डेट्स चाहते हैं जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिल सके। वहीं टीजर रिलीज के बाद अक्षय कुमार के फैंस भी नाराज हैं जिसके बाद ट्रेलर में अक्षय के सीन बढ़ाने की खबरें आई थीं। इन सब बातों का डायरेक्टर शंकर ने खुलासा किया है।

rajinikanth and akshay kumar starer 2.0 director shakar reveals
2.0
नेटवर्क 18 से बात करते हुए शंकर ने बताया कि 'अक्षय कुमार फिल्म में एक क्रो मैन की भूमिका निभा रहे हैं। उनका नाम फिल्म में डॉ. रिचर्ड होता है। अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए शंकर ने कहा कि 'अक्षय के लिए यह आसान नहीं था। उनके मेकअप में घंटों वक्त लगता था लेकिन सब्र के साथ अक्षय ने यह सब किया।'
rajinikanth and akshay kumar starer 2.0 director shakar reveals
2.0

शंकर ने बताया कि 'फिल्म के क्लाइमेक्स के वक्त रजनीकांत को तेज बुखार हुआ था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना काम जारी रखा। बुखार में भी उन्होंने हैवी स्पेशल सूट पहना। उनकी मेहनत का ही नतीजा रहा कि फिल्म को आसानी से शूट किया जा सका।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar starer 2.0 director shakar reveals
2.0

सूत्रों के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार इन पक्षियों की लड़ाई लड़ने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर बने हैं, जिसका मानना है कि यह धरती सिर्फ इंसानों की नहीं है। सूत्र कह रहे हैं कि अक्षय फिल्म में रेडिएशन रोकने की कोशिशों के विरुद्ध अपनी लड़ाई में हार जाता है और प्रयोगों की वजह से आधे मनुष्य, आधे पक्षी में बदल जाते हैं। परंतु रासायनिक बदलाव से कौवे के रूप में बदला यह वैज्ञानिक कई ताकतों का स्वामी बन जाता और अपने मनुष्य से पक्षी में परिवर्तित होने का बदला लेता है।  

विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar starer 2.0 director shakar reveals
2.0

रेडिएशन पर प्रयोग करते हुए दुनिया के मोबाइल टावरों और फोनों पर कब्जा कर लिया जाता है और उन्हीं मोबाइल सेटों से मनुष्यों पर हमला करता है। सूत्रों की मानें तो 2.0 मोबाइल और इसके टॉवरों से फैलने वाले रेडिएशन के विरुद्ध लड़ाई को सामने लाती है और लोगों को यह चेताने की कोशिश करती है कि अगर अभी नहीं संभले तो इस इंसानी सभ्यता का क्या हश्र हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed