फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से 1 हफ्ते पहले दुल्हन बनीं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, दूसरी बार इस एक्टर से रचाने जा रहीं शादी

Mon, 04 Feb 2019 05:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Feb 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya shares Bride Mode pic before marry to vishagan vanangamudi
Soundarya

साउथ इंडस्ट्री के भगवान और बॉलीवुड के सुपरस्टार मानें जाने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) की छोटी बेटी सौंदर्या (Soundarya) अब दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। सौंदर्या, एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं। शादी 11 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में होगी।

Rajinikanth daughter Soundarya shares Bride Mode pic before marry to vishagan vanangamudi
Soundarya

शादी से पहले सौंदर्या ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो में सौंदर्या साड़ी में नजर आ रही हैं। सौंदर्या ने ब्राइड मोड में फोटो शेयर की है। नारंगी और नीले रंग की साड़ी के साथ सौंदर्या ने लाइट मेकअप किया है। सौंदर्या बिल्कुल साउथ इंडियन ब्राइड लग रही हैं।
 



 

Rajinikanth daughter Soundarya shares Bride Mode pic before marry to vishagan vanangamudi
Soundarya

सौंदर्या की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले सौंदर्या की शादी 2010 में आश्विन कुमार से हुई थी। आश्विन पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। इस कपल को एक बेटा भी है जिसका नाम वेद है। हालांकि पति आश्विन कुमार के साथ सौंदर्या का साल 2017 में ही कानूनी तौर पर तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya shares Bride Mode pic before marry to vishagan vanangamudi
Soundarya
सौंदर्या फिल्म 'वीआईपी' को डायरेक्ट कर चुकी हैं, जबकि 'बाबा', 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग का जिम्मा भी संभाल चुकी हैं। सौन्दर्या और विशागन की यह दूसरी शादी है। विशागन ने इससे पहले एक मैगजीन एडिटर से शादी की थी।
विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya shares Bride Mode pic before marry to vishagan vanangamudi
Soundarya
सौंदर्या ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म 'पदायप्पा' से बतौर ग्राफिक डिजाइनर की थी। कई फिल्मों से बतौर ग्राफिक डिजाइनर जुड़ने के बाद वे फिल्म गोवा (2010) से निर्माता के तौर पर जुड़ीं। रजनीकांत की फिल्म 'कोचाडियान' के जरिए उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। सौंदर्या की बतौर डायरेक्टर फिल्म 'वीआईपी 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धनुष और काजोल अहम रोल में थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed