फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म इंडस्ट्री को हो चुका है 200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, अब रजनीकांत पर भी पड़ेगा असर

Sat, 14 Apr 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth kaala may not release april 27 makers push to june
Kaala Karikalan

सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'काला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है अभी यह इंतजार और बढ़ सकता है। वैसे तो फिल्म की रिलीज डेट 27 अप्रैल तय की गई है लेकिन ऐसा विवाद सामने आया है जिसकी चपेट में रजनीकांत भी आ सकते हैं।

rajinikanth kaala may not release april 27 makers push to june
kaala

दरअसल, तमिल फिल्म इंडस्ट्री पिछले एक महीने से ज्यादा समय से हड़ताल पर है। 1 मार्च के बाद कोई तमिल फिल्म रिलीज नहीं की गई है। इसकी वजह है तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के बीच पैसों को लेकर विवाद। यही नहीं 16 मार्च से फिल्म मेकर्स ने किसी फिल्म की शूटिंग भी नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री को करीब 200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 

rajinikanth kaala may not release april 27 makers push to june
Kaala Karikalan
'काला' से जुड़े एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक, '27 अप्रैल को फिल्म रिलीज करना मुश्किल लग रहा है और फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर जून में किया जा सकता है।' माना जा रहा है फिल्म के रिलीज डेट टलने की आधिकारिक घोषणा इसी हफ्ते हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth kaala may not release april 27 makers push to june
kaala

इससे पहले 'काला' की प्रोडक्शन कंपनी लाइका प्रोडक्शनंस ने ट्वीट किया कि 'हम प्रोड्यूसर्स काउंसिल के साथ है और उनकी सभी मांगों का समर्थन करते हैं। हम भी इसी सिस्टम का हिस्सा हैं।' इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स फिल्म की रिलीज डेट टालने के लिए तैयार हैं।
 



 

विज्ञापन
rajinikanth kaala may not release april 27 makers push to june
काला
फिल्म में रजनीकांत के साथ हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है जबकि धनुष इसके निर्माता हैं। इससे पहले रजनीकांत की ही '2.0' इसी दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed