निर्देशक शूजित सरकार की फिल्में अपनी दमदार कहानी के लिए जानी जाती है। इस शुक्रवार उनकी फिल्म 'अक्टूबर' बड़े परदे पर रिलीज हुई। क्रिटिक्स ने फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग को काफी सराहा और उनके करियर की अभी तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग बताई जा रही है।
Box Office Collection: अप्रैल में 'अक्टूबर' को पचा नहीं पाए दर्शक, पहले ही दिन फुस्स रही कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन और बनिता संधू की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.04 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन के कलेक्शन को मद्देनजर रखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।
#October has a slow start... Biz will have to witness miraculous growth over the weekend + maintain a strong trend on weekdays to leave a mark... Word of mouth is extremely mixed... Fri ₹ 5.04 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 14, 2018
वरुण की ये फिल्म ‘अक्टूबर’ अलग तरह की लव स्टोरी है। यह एक खास दर्शक वर्ग के लिए है। फिल्म में वह होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की गई है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें से 35 करोड़ रुपए फिल्म के कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च हुए।
यह फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड्स पर फिल्म और भी बेहतर परफॉर्म कर सकती है साथ ही माउथ पब्लिसिटी का फायदा भी इसे मिल सकता है।