फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत के राजनीति में जाने को लेकर आई बड़ी खबर, इस वजह से अभिनेता ने बनाई दूरी

Thu, 29 Oct 2020 03:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 29 Oct 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth may not entered in politics due to Coronavirus
रजनीकांत - फोटो : file photo

सुपरस्टार रजनीकांत फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देने की वजह से चर्चा में रहते है। वह काफी समय से कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। जिसके बाद से ऐसी खबरें हैं कि रजनीकांत जल्द ही राजनीतिक में कदम रख सकते हैं, लेकिन अब उनके राजनीति में कदम रखने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

Rajinikanth may not entered in politics due to Coronavirus
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर खबर है कि वह फिलहाल राजनीति में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया है। कोरोना वायरस के मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। देश की कई बड़ी हस्तियां और फिल्मी सितारे इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में रजनीकांत द्वारा राजनीति में न आने को बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है। 

Rajinikanth may not entered in politics due to Coronavirus
रजनीकांत - फोटो : ANI

रजनीकांत के राजनीति से दूर रहने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आज की हॉट न्यूज। कई मीडिया आउटलेट्स कह रहे हैं कि सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने सलाहकारों को एक इंटरनल नोट लिखा है कि कोरोना और अपनी सेहत की वजह से वह राजनीति में एंट्री नहीं ले सकते। महामारी में पोंगल पर पार्टी लॉन्च करना मुश्किल लग रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth may not entered in politics due to Coronavirus
रजनीकांत - फोटो : ANI

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह महामारी के इस दौर में किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। दरअसल साल 2016 में उन्होंने यूएस में गुर्दे का ट्रांसप्लांट कराया था। बयान में यह भी कहा गया है कि रजनीकांत के डॉक्टर्स ने भी कोविड-19 की वैक्सीन आने से पहले उन्हें राजनीति में सक्रिय न होने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Rajinikanth may not entered in politics due to Coronavirus
रजनीकांत - फोटो : file photo

वहीं अभिनेता ने अपनी लिखित बयान में कहा, 'मुझे अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है। मैं लोगों की सेहत को लेकर चिंतित हूं। मैंने राजनीतिक बदलाव लाने का वादा किया था। मुझे राजनीति में सक्रिय होना था। इस बीच अगर मेरा स्वास्थ्य बिगड़ता है तो राजनीतिक प्रक्रिया में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर मुझे इसका फायदा उठाना है तो मुझे इसे 15 जनवरी से पहले ही लॉन्च करना होगा और अपना फैसला दिसंबर में सुनाना होगा। यह अपने चाहने वालों और जनता पर छोड़ता हूं कि वह उस समय की मौजूदा परिस्थतियों के आधार पर तय करें कि मुझे क्या करना चाहिए? जनता का फैसला, भगवान का फैसला, जय हिंद।'

पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' पर पड़ी कानूनी मार, करणी सेना ने नोटिस भेजकर दी धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed