{"_id":"5d4fc5c48ebc3e6d1c216473","slug":"rajinikanth-praises-amit-shah-and-pm-modi-says-they-are-like-krishna-arjuna-combo-article-370","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर फैसले को लेकर रजनीकांत ने दी पीएम मोदी और शाह को बधाई, बताया 'कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कश्मीर पर फैसले को लेकर रजनीकांत ने दी पीएम मोदी और शाह को बधाई, बताया 'कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत, अमित शाह, पीएम मोदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर रजनीकांत ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना सरकार का अच्छा फैसला है। इसके लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिल से बधाई।
2 of 5
रजनीकांत
इतना ही नहीं रजनीकांत ने पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी से भी की। साथ ही ये भी कहा कि संसद में अमित शाह की स्पीच कमाल की थी। वो जानते हैं कौन किसका है। उन्होंने कहा- मैं आपके माध्यम से देश को शुभकामनाएं दे रहा हूं। रजनीकांत ने यह बातें चेन्नई में आयोजित किताब विमोचन कार्यक्रम में कहीं।
3 of 5
रजनीकांत
इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर 'लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग' शीर्षक की किताब का विमोचन होना है। यह विमोचन गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा। किताब में नायडू के दो साल के कार्यकाल के वृत्तांत का जिक्र किया गया है। किताब विमोचन कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजनीकांत
रजनीकांत ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- वेंकैया नायडू हमेशा लोगों के कल्याण के लिए सोचते हैं। वह गलती से एक राजनेता बन गए क्योंकि वह एक महान आध्यात्मिक नेता हैं। बता दें बीते सोमवार को केंद्र सरकार ने भारत में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देनेवाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोगों ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।लंबे समय से अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग की जा रही थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इसे पूरा कर दिया है। लोगों को आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेगा। सबको समानता का दर्जा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।