फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं साउथ के 5 सबसे महंगे सुपरस्टार्स, एक फिल्म की फीस जान ली तो उड़ जाएंगे होश

Sat, 15 Jan 2022 08:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth  to Allu Arjun  these are highest paid actors of South Cinema Here is a list
south highest paid actors' - फोटो : insta

साउथ इंडस्ट्री की फिल्में इस समय कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को कांटे की टक्कर दे रही हैं। साउथ सिनेमा में ऐसी कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं जो एक दम यूनिक हैं इसलिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है। हिंदी भाषी दर्शकों को भी साउथ की फिल्मों का एक्शन और कहानियां बहुत पसंद आती हैं। आज के समय में साउथ के स्टार्स को न सिर्फ देश भर में बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है। इन साउथ एक्टर्स की फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ही रही हैं इस साथ ही ये एक्टर्स में अपनी फिल्मों के लिए मोटी फीस लेते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की जो अपनी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस लेते हैं।


 

Rajinikanth  to Allu Arjun  these are highest paid actors of South Cinema Here is a list
rajnikanth

रजनी कांत-
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में शायद ही कोई ऐसा हो जो रजनीकांत को न जानता हो। रजनी कांत एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें देश के साथ विदेशों तक में जाना जाता है। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। अगर बात करें रजनीकांत की कमाई तो एक रिपोर्ट  के मुताबिक रजनी कांत ने अपनी एक फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ तक लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी एक फिल्म के लिए तो रजनीकांत ने '100 करोड़' तक चार्ज किए हैं। उनकी ये फीस किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी है। फिल्म फीस  के मामले में रजनीकांत ने बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फेमस एक्टर और एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।

Rajinikanth  to Allu Arjun  these are highest paid actors of South Cinema Here is a list
Prabhas

प्रभास-
साउथ सुपरस्टार प्रभास को उनकी फिल्म बाहुबली के बाद पूरे देश में जाना जाता है। इस फिल्म के दोनों भाग सुपरहिट साबित हुए थे। प्रभास ने 2019 में अपनी फिल्म साहो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अगर बात करें प्रभास की कमाई की तो वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 35 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth  to Allu Arjun  these are highest paid actors of South Cinema Here is a list
mohanlal

मोहनलाल-
साउथ स्टार मोहन लाल की फिल्में भी सुपरहिट साबित होती हैं। एक्टर मोहन लाल को  भी देश के सााथ विदेशों में भी जाना जाता है। अब तक उन्हें कई पुरस्कारों के साथ पद्म श्री और पद्मभूषण तक से सम्मानित किया जा चुका है। अगर बात करें कमाई की तो एक्टर मोहन लाल अपनी एक फिल्म के लिए '64' करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
Rajinikanth  to Allu Arjun  these are highest paid actors of South Cinema Here is a list
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan

एक्टर रामचरण-
साउथ के सुपरस्टार रामचरण एक जाना माना नाम हैं। हाल ही में उनकी फिल्म RRR सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अगर बात करें कमाई की तो एक्टर रामचरण अपनी एक फिल्म के लिए 10 से लेकर 14 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed