फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajiv Kapoor Death News:अब तक इन सदस्यों को खो चुका है कपूर खानदान, जानें कब-कब परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

Tue, 09 Feb 2021 04:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 09 Feb 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Kapoor Death News These member of Kapoor Family has passed away
ऋषि कपूर, राजीव कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सबसे दिग्गज परिवारों में से एक कपूर खानदान के लिए 9 फरवरी की सुबह बुरी खबर लेकर आई। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उन्हें थोड़ी देर पहले दिल का दौरा पड़ा और जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे। राजीव कपूर के निधन ने परिवार और बॉलीवुड को बड़ा सदमा दे दिया। कपूर खानदान ने इससे पहले भी अपने परिवार के कई सदस्य खोए हैं।

Rajiv Kapoor Death News These member of Kapoor Family has passed away
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर

साल 2020 में 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। ऋषि अपने क्यूट लुक और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की थीं। ऋषि और नीतू की प्रेम कहानी भी बॉलीवुड की मशहूर प्रेम कहानी में से एक थी। ऋषि कपूर के निधन ने कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड और आम जनता को भी गहरा सदमा दिया था।

Rajiv Kapoor Death News These member of Kapoor Family has passed away
शशि कपूर

शशि कपूर

पृथ्वीराज कपूर के बेटे शशि कपूर का निधन साल 2017 में 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में हुआ था। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 79 वर्ष की आयु में शशि ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। शशि को साल 2014 में फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शशि कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की थी। यहां तक की अपने भाईयों के हिट करियर होने के बाद भी शशि ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Kapoor Death News These member of Kapoor Family has passed away
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर 

साल 2011 में 14 अगस्त के दिन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और पृथ्वीराज कपूर के बेटे शम्मी कपूर का निधन हो गया था। उन्होंने फिल्म 'जंगली', 'तुमसा नहीं देखा', 'तीसरी मंजिल', 'एन इवनिंग इन पेरिस' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। उनकी गीता बाली से हुई गुपचुप शादी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि किडनी में समस्या होने के चलते शम्मी कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

विज्ञापन
Rajiv Kapoor Death News These member of Kapoor Family has passed away
राज कपूर - फोटो : Social Media

राज कपूर 

बॉलीवुड के दिग्गज सितारे राज कपूर का 2 जून 1988 में निधन हो गया था। उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे महान शोमैन कहा जाता था। फिल्मों के लिए राज कपूर को 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म 'नील कमल' से राज कपूर ने बॉलीवुड में सफलता पाई थी। अपने अंतिम दिनों में राज कपूर अस्थमा के मरीज हो गए थे और इस बीमारी की जटिलताओं की वजह से राज कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस को काफी सदमा लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed