फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सॉरी पापा... पिता राज कपूर को याद कर भावुक हो गए थे राजीव, आखिरी शब्द सुनकर छलक जाएंगे आंसू

Wed, 10 Feb 2021 02:56 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 10 Feb 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Kapoor's Last Emotional Words For Late Father Raj Kapoor: Please Forgive Us, Papa!
rajiv kapoor

दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। 58 साल की उम्र में राजीव कपूर ने चेंबूर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजीव कपूर ने यूं तो लावा, जलजला और जबरदस्त जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से ही पहचान मिली। 

Rajiv Kapoor's Last Emotional Words For Late Father Raj Kapoor: Please Forgive Us, Papa!
राजीव कपूर - फोटो : Bollywood

इस फिल्म में उनके साथ मंदाकिनी भी थीं। एक ओर जहां मंदाकिनी इस फिल्म के बाद रातों रात स्टार बन गईं थीं, वहीं राजीव को उस स्तर की लोकप्रियता नहीं मिल पाई थी। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद राजीव और पिता राज कपूर के रिश्ते बिगड़ गए थे।

Rajiv Kapoor's Last Emotional Words For Late Father Raj Kapoor: Please Forgive Us, Papa!
परिवार संग राजीव कपूर - फोटो : Bollywood

इसके बावजूद पिता के लिए राजीव ने जो आखिरी शब्द कहे थे उन्हें सुनकर किसी की भी आंखों से आंसू टपक जाएंगे। बात तब की है जब राज कपूर की मौत के बाद उनके बेटों ने मिलकर आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला ले लिया था और स्टूडियो बस बिकने ही वाला था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Kapoor's Last Emotional Words For Late Father Raj Kapoor: Please Forgive Us, Papa!
Raj Kapoor - फोटो : Twitter

आखिरी साल उस स्टूडियो में गणेश चतुर्थी की पूजा हो रही थी। इस दौरान राजीव अपने पिता को याद करके भावुक हो गए थे। उन्होंने इतने कड़े निर्णय के लिए स्वर्गीय पिता से माफी मांगी थी।
 

विज्ञापन
Rajiv Kapoor's Last Emotional Words For Late Father Raj Kapoor: Please Forgive Us, Papa!
राजीव कपूर

उन्होंने कहा था कि आखिरी बार इस स्टूडियो में गणेश चतुर्थी मनाने को लेकर हम उत्साहित भी हैं और भावुक भी। लेकिन प्रैक्टिकल होकर देखें तो हमे यह निर्णय लेना ही पड़ा। बड़ों के आशीर्वाद और समर्पण से ही इसे बनाया जा सका था। हमें माफ कर दीजिए पाप, लेकिन हमें सोच विचार करने के बाद यह कदम उठाना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed