फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म अधूरी छोड़ गए राजीव कपूर, संजय दत्त से होना था पर्दे पर सामना

Tue, 09 Feb 2021 03:37 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 09 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Kapoor was ready to comeback through Ashutosh Gowariker film Toolsidas Junior starring Sanjay Dutt
राजीव कपूर, संजय दत्त - फोटो : Instagram

फिल्मों के मशहूर कपूर खानदान के लिए यह मंगलवार एक अमंगल खबर लेकर आया। अभिनेता रणधीर कपूर और पिछले साल गुजर चुके अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 25 अगस्त 1962 को जन्मेंं राजीव ने अपने फिल्मी करियर में अभिनय भी किया और फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी, लेकिन किसी भी क्षेत्र में वह सफल नहीं हुए। उनके भाई ऋषि और रणधीर काबिल अभिनेता रहे और उनके पिता राज कपूर फिल्मकारी में शोमैन कहलाए मगर राजीव कहीं तक नहीं पहुंचे। उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1981 में रिलीज हुई राहुल रवैल फिल्म 'बीवी ओ बीवी' से की। इस कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में राजीव राहुल के सहायक निर्देशक बने।

Rajiv Kapoor was ready to comeback through Ashutosh Gowariker film Toolsidas Junior starring Sanjay Dutt
राजीव कपूर - फोटो : Bollywood

इसके बाद राजीव का हाथ उनके पिता राज कपूर ने थामा और उन्हें अपनी ही फिल्म 'प्रेम रोग' में अपना सहायक बनाया। कलाकारों को देखकर राजीव की एक अभिनेता बनने की प्रबल इच्छा थी इसलिए उन्होंने वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'एक जान हैं हम' से अभिनय में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी। यह फिल्म नाकामयाब रही। इसके बाद राजीव टोनी जुनेजा की फिल्म 'आसमान', रविंद्र पीपट की फिल्म 'लावा' और नासिर हुसैन की फिल्म 'जबरदस्त' में नजर आए लेकिन ये फिल्में भी फ्लॉप हो गईं।

Rajiv Kapoor was ready to comeback through Ashutosh Gowariker film Toolsidas Junior starring Sanjay Dutt
राजीव कपूर और मंदाकिनी

तब राजीव को लेकर उनके पिता राज कपूर ने फिल्म बनाई 'राम तेरी गंगा मैली'। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में राजीव के साथ अभिनेत्री मंदाकिनी नजर आईं। राजीव को इससे पहले सफलता मिली नहीं थी और जब सफलता उनके निकट आई तो उसका पूरा श्रेय इसकी अभिनेत्री मंदाकिनी ने लिया। इस चक्कर में राजीव को उस फिल्म का भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद भी राजीव लगातार काम करते रहे। उन्हें सोमू मुखर्जी की फिल्म 'लवर बॉय' और के राघवेंद्र राव की फिल्म 'मेरा साथी' में देखा गया। हालांकि, यहां से भी राजीव के हाथ कुछ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Kapoor was ready to comeback through Ashutosh Gowariker film Toolsidas Junior starring Sanjay Dutt
ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लगातार नाकाम होते हुए भी राजीव 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस', 'जलजला', 'नाग नागिन', 'जिम्मेदार', 'आग का दरिया' जैसी फिल्मों में काम करते रहे। जब उन्हें इतनी फिल्में करने के बावजूद कोई बड़ी सफलता हाथ न लगी तो उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना छोड़ दिया और फिल्म निर्माता बन गए। उन्होंने अपने निर्माण में पहली फिल्म बनाई 'हिना' जिसको राजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर ने निर्देशित किया। ऋषि कपूर ने इस फिल्म में जेबा बख्तियार और अश्विनी भावे के साथ मुख्य भूमिका निभाई। वर्ष 1991 की यह फिल्म हिट साबित हुई।

विज्ञापन
Rajiv Kapoor was ready to comeback through Ashutosh Gowariker film Toolsidas Junior starring Sanjay Dutt
राजीव कपूर - फोटो : Social Media

कुछ समय पहले ही राजीव कपूर की अभिनय में वापसी की घोषणा की गई थी। वह संजय दत्त और दिलीप ताहिल के साथ मृदुल महेंद्र के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण करने की जिम्मेदारी उठाई थी आशुतोष गोवारिकर और भूषण कुमार ने। अब जब राजीव इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं तो पिछले कुछ साल से अटकी हुई उनकी यह फिल्म भी अधूरी ही रह गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed