{"_id":"5c3f0749bdec22736436975f","slug":"rajkumar-hirani-sexual-assault-allegation-reaction-of-director-indra-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिरानी पर यौन शोषण के आरोप का इस डायरेक्टर को नहीं हो रहा यकीन, खबर सुनकर सदमे में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिरानी पर यौन शोषण के आरोप का इस डायरेक्टर को नहीं हो रहा यकीन, खबर सुनकर सदमे में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rajkumar Hirani
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पूरा बॉलीवुड हैरान है। संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। हिरानी के आरोप लगने के बाद बॉलीवुड रिएक्शन सामने आ रहे हैं।।
Trending Videos
2 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके शरमन जोशी, अरशद वारसी और दीया मिर्जा नेे इस तरह के आरोपों पर हैरानी जताई तो वहीं अब डायरेक्टर इंद्र कुमार का भी बयान आया है। इंद्र कुमार हिरानी पर आरोप लगने के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
indra kumar
- फोटो : file photo
इंद्र कुमार ने कहा कि 'इस खबर को सुनने के बाद से मैं हैरान हूं। राजकुमार हिरानी जैसे शख्स का नाम मीटू मूवमेंट में आया है। मुझे पूरा यकीन है सच्चाई सबके सामने आ जाएगी उससे पहले हमें फैसला नहीं सुनाना चाहिए।' बता दें कि इस मामले में संजू फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से महिला ने ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। साथ ही उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।
4 of 5
sharman joshi
इस मामले में शरमन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। ये गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'
विज्ञापन
5 of 5
arshad warsi
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा, 'अगर आप एक शख्स के तौर पर राजकुमार हिरानी के बारे में मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि वह एक सज्जन और शानदार व्यक्ति हैं। सबकी तरह मैं भी इस खबर को सुनकर हैरान हूं।' अरशद वारसी राजकुमार हिरानी की पहली फिल्म मुन्ना भाई और लगे रहो मुन्ना भाई में सर्किट का किरदार निभा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X