सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजकुमार राव ने शेयर किया अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक, इस 'दंगल गर्ल' संग करेंगे रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 17 Jan 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
rajkumar rao shared his next untitled film first look with fatima sana shaikh
rajkumar rao - फोटो : rajkumar rao

फिल्म 'स्त्री' की सफलता के बाद राजकुमार राव एक बार फिर धमाल करने की फिराक में हैं। वह अनुराग बसु की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। लेकिन फिल्म में राजुकमार राव और फातिमा सना शेख का पहला लुक रिलीज हुआ है। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही है। बता दें कि राजकुमार और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Trending Videos
rajkumar rao shared his next untitled film first look with fatima sana shaikh
rajkumar rao and patralekha

अनुराग बसु की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन फिल्म की शूटिंग भोपाल में 15 दिन के लिए होनी है। ऐसे में राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'बहुत जल्दी सामने आयेंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक।' इससे पहले भी राजकुमार ने फिल्म की शूटिंग लोकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar rao shared his next untitled film first look with fatima sana shaikh
rajkumar rao - फोटो : bollywoodlife

फिल्म में राजकुमार और फातिमा के साथ-साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि बीते वर्ष अनुराग और अभिषेक ने फिल्म से जुडे़ कुछ अहम सीन कोलकाता में शूट किए थे। बात करें फिल्म के फर्स्ट लुक की तो राजकुमार बहुत ही साधारण लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जींस की पेंट  और शर्ट डाली हुई है। वहीं, फातिमा कोक रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों का ही चेहरा नहीं दिखाया गया है। 

rajkumar rao shared his next untitled film first look with fatima sana shaikh
rajkumar rao - फोटो : file photo

राजकुमार लुक में बड़े-बड़े हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं। बता दें कि राजकुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म ने डोमेस्टिक में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर पहली बार हॉरर किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में कैरेक्टर रोल करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक बार फिर राजकुमार के साथ फिल्म में नजर आएंगे।

विज्ञापन
rajkumar rao shared his next untitled film first look with fatima sana shaikh
rajkumar rao

आखिर में आपको बता दें कि राजकुमार की इस फिल्म का नाम और रिलीजिंग तारीख अभी तय नहीं हुई है। राजकुमार राव ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है जिसमें उनकी फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर के लिए नामित हुई थी। इससे पहले फिल्म 'राब्ता' में उनके अजीबो-गरीब किरदार ने सबको चौंका दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed