फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा से सारा अली खान तक: पहली बरसी पर सितारों ने यूं किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

Mon, 14 Jun 2021 10:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 14 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao to Sara Ali Khan celebs share post on Sushant Singh Rajput death anniversary
प्रियंका, राजकुमार, सारा, सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक साल पूरा हो गया। सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। एम्स की एक रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी।


 
अभिनेता ने की थी आत्महत्याः एम्स

एम्स की फोरेंसिक टीम ने सीबीआई की जांच के आधार पर बताया कि अभिनेता ने कोई भी शराब नहीं पी थी और  ना ही उनके शरीर पर कोई चोट के निशान थे। उन्होंने करीब 10 बजकर 10 मिनट पर फांसी लगा ली थी। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे अनार का जूस पिया था। सुशांत को गुजरे एक साल हो गए, लेकिन इस बात पर यकीन कर पाना आज भी मुश्किल लगता है। सुशांत की आंखों में ढेर सारे सपने थे और चेहरे पर भोली सी मुस्कान, ऐसे में वो इतना बड़ा कदम उठा लेंगे ये किसी ने नहीं सोचा था।
 
सितारों ने यूं किया सुशांत को याद

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन ने फैंस और परिवार को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को भी तगड़ा झटका दिया था। कई सितारों पर बहुत से आरोप भी लगे, लेकिन ये बॉलीवुड के लिए बहुत ही बड़ा नुकसान था। आज सुशांत की पहली बरसी पर बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किए। तो चलिए आपको दिखाते हैं किन सितारों ने सुशांत को कैसे किया याद।

Rajkumar Rao to Sara Ali Khan celebs share post on Sushant Singh Rajput death anniversary
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कृति सेनन

कृति और सुशांत ने फिल्म राब्ता में साथ काम किया था। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि सुशांत और कृति दोस्त और को-स्टार से कहीं ज्यादा थे। कृति ने हर मौके पर सुशांत को याद किया है। आज सुशांत की पहली बरसी पर कृति ने उनकी एक दो नहीं बल्कि ढेर सारी तस्वीरों का कोलाज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कृति ने लिखा, 'पहली बार जब तुम्हारे साथ शॉट किया, हमारा लुक टेस्ट। दो अंजाने लोग जिनके नसीब में एक दूसरे की जिंदगी में आना लिखा था। वो फिल्म जिसमें हमारे ना कह सकने वाले कनेक्शन को दिखाया, जिसमें दो दुनिया बसी थी। आज ये लिखते हुए भी अजीब महसूस हो रहा कि तुम नहीं हो। ऐसा लगता ही नहीं कि हम दो अलग अलग जगह रह रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे तुम यही हो और किसी दिन मुलाकात होगी। इस बात को स्वीकार करना आसान नहीं है, लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि तुम्हें शांति मिल गई होगी'।




View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

Rajkumar Rao to Sara Ali Khan celebs share post on Sushant Singh Rajput death anniversary
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव

सुशांत के निधन पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी उनकी एक तस्वीर स्टोरी पर लगाई और लिखा, 'आपको याद कर रही सुशांत'। वहीं जान्हवी कपूर ने भी सुशांत की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। सुशांत के पहले को-स्टार राजकुमार राव ने भी उनकी तस्वीर साझा कर लिखा,  'भाई' और दिल वाली इमोजी पोस्ट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao to Sara Ali Khan celebs share post on Sushant Singh Rajput death anniversary
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

सारा अली खान

सैफ अली खान की लाडली सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत उनके हीरो थे। सारा ने अपनी और सुशांत की एक तस्वीर साझा की जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सारा ने लिखा,  'जब भी मुझे मदद, सलाह या हंसी की जरूरत थी आप मेरे पास थे। आपने अभिनय की दुनिया से मेरा परिचय कराया। आपने यकीन दिलाया की सपने सच हो सकते हैं और मुझे वो सब दिया जो आज मेरे पास है। ये यकीन कर पाना आसान नहीं है कि आप जा चुके हैं, लेकिन हर बार जब मैं सितारे की ओर देखती हूं, उगते हुए सूरज, और चांद की तरफ तो मुझे पता है कि आप वहीं हो'।




View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
Rajkumar Rao to Sara Ali Khan celebs share post on Sushant Singh Rajput death anniversary
भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram/bhumipednekar

भूमि पेडनेकर

सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म में काम कर चुकीं भूमि पेडनेकर ने एक पोस्ट साझा किया। भूमि ने लिखा, 'तुम्हारी याद आ रही है, तुम्हारे सवाल और हमने जो भी सारी बातें की। सितारों से लेकर उन अनजानी चीजों तक तुमने मुझे वो दुनिया दिखाई जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें शांति मिल गई होगी मेरे जिज्ञासु सुशांत...ओम शांति'।


View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed