{"_id":"683884e223f982fdfd0e7eb9","slug":"rajkumar-rao-wamiqa-gabbi-movie-bhool-chuk-maaf-day-7-thursday-box-office-collection-2025-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Chuk Maaf Day 7: ‘भूल चूक माफ’ को पूरा हुआ एक हफ्ता, जानिए राजकुमार राव की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Chuk Maaf Day 7: ‘भूल चूक माफ’ को पूरा हुआ एक हफ्ता, जानिए राजकुमार राव की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 29 May 2025 09:32 PM IST
सार
Movie Bhool Chuk Maaf Day 7 Box Office Collection: राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में एक सप्ताह पूरा हो चुका है। इस फिल्म ने अच्छे कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था। जानिए, अब तक इसने कितनी कमाई कर ली है।
इन दिनों राजकुमार राव फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के जरिए दर्शकों को हंसाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। फिल्म में वामिका गब्बी भी हैं। शादी पर आधारित एक छोटे शहर की कहानी फिल्म में है। जानिए, 7वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन बटोर लिया है।
Trending Videos
2 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
7वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 7वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब तक इस फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये अपना खाता खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कमाई के लिए बचा है एक और हफ्ता
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में सिर्फ दो हफ्तों के लिए रिलीज हुई है। 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके पास बस एक हफ्ता बचा है। ऐसे में क्या यह फिल्म अपना बजट वसूल कर पाएगी यह कहना मुश्किल लग रहा है। दरअसल, इस फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे कम हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
4 of 5
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार की कॉमेडी का रंग पड़ने लगा फीका
राजकुमार राव ने फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में काफी कॉमेडी की है लेकिन दर्शकों को लगता है ये कुछ जमी नहीं है। यही कारण है कि फिल्म का कलेक्शन हर दिन कम हो रहा है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक शादी हो रही है, जिसके साथ टाइम लूप का कॉन्सेप्ट भी है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाले दिन पर ही समय अटक जाता है। फिल्म को करण शर्मा ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'भूल चूक माफ' का एक सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। इन कलाकारों का काम जरूर दर्शकों को पसंद आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।