{"_id":"6278d9d0f382ca3dab67b1c5","slug":"rajkummar-rao-and-janhvi-kapoor-starrer-mr-mrs-mahi-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने शुरू की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने शुरू की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 09 May 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्न्वी कपूर और राजकुमार राव बहुत जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज माही। फिल्म की शूटिंग आज यानि 9 मई से शुरू हो गई है, इस फिल्म में दोनों एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शेयर करके इस बात की घोषणा की गई कि मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग शुरू हो गई है।
2 of 4
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव
- फोटो : Instagram
बता दें कि नवंबर 2021 में फिल्म निर्माता करण जौहर ने जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की घोषणा की थी। पहले दिन फिल्म के सेट से क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा करते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने कैप्शन में लिखा- “मैदान तैयार है और टीम #मिस्टर एंड मिसेज माही पूरी तरह से तैयार है... शूटिंग का पहला दिन शुरू।” इस फिल्म में राजकुमार राव महेन्द्र और जाह्नवी कपूर एक महिला क्रिकेटर के रूप में नजर आने वाली हैं।
मिस्टर एंड मिसेज माही की घोषणा करते हुए करण जौहर ने लिखा, “एक सपना जिसका पीछा दो दिलों ने किया है। पेश है शरण शर्मा द्वारा निर्देशित #मिस्टर एंड मिसेज माही। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत, ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजकुमार राव
- फोटो : social media
बता दें कि शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने महिला क्रिकेटर बनने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग ली है। ताकि वह अपने किरदार के साथ न्याय कर सकें। जाह्नवी ने क्रिकेट के लिए ट्रेनिंग लेते समय एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जाह्नवी को प्रशिक्षण देते नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।