अगर आपको दो दिन खाना ना मिले तो आप कैसा महसूस करेंगे? जाहिर है आप चिढ़चिढ़े हो जाएंगे और किसी से बात तक करना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा एक्टर भी है जो 20 दिनों तक सिर्फ गाजर और काली कॉफी के सहारे जिंदा रहा। उस एक्टर का नाम है राजकुमार राव। साल 2009 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार को बॉलीवुड में अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उनकी पहचान बड़े एक्टर्स के बीच होती है। 31 अगस्त 1984 को जन्मे राजकुमार राव का आज जन्मदिन है।
राजकुमार राव का जन्मदिन और सनी देओल का आलोचकों को जवाब सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि उन्हें और उनकी पत्नी को वीर दास के द्वारा परेशान किया जा रहा है।
वीर दास पर बुजुर्ग दंपति ने लगाए ये गंभीर आरोप, जवाब में कॉमेडियन ने भी भेजा नोटिस
बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां वो फिल्म इंशाअल्लाह के बंद होने के चलते खबरों में बने हैं तो वहीं दूसरी ओर सख्ती के बाद भी उनकी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 से वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं। ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सख्ती के बाद भी सलमान की दबंग 3 से लीक हुआ वीडियो, एक्शन करते नजर आए 'चुलबुल पांडे'
बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल को बीते दिनों विरोध का सामना करना पड़ा था। लोकसभा अटेंडेंस रिकॉर्ड के मुताबिक सनी देओल मॉनसून सेशन में ज्यादातर अनुपस्थित रहे थे। सनी देओल ने अलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देते हैं और चुपचाप अपना काम करने में विश्वास रखते हैं।
अलोचना करने वालों को सनी देओल ने दिया करारा जवाब, बोले- मैं अपने काम की डफली नहीं बजाता
इन दिनों अपनी खूबसूरत आवाज की वजह से सुर्खियों में छाईं रानू मंडल का नाम हर किसी की जुबान पर है। हाल ही में गायक हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर किया है। इससे पहले रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपनी जिंदगी बिता रही थीं। इस बीच अब खबर है कि रानू मंडल पर जल्द बायोपिक बन सकती है।
मशहूर होते ही रानू मंडल की खुली किस्मत, अब 'बड़े पर्दे' पर आएंगी नजर