{"_id":"5b9509a0867a557fea118c07","slug":"rajkummar-rao-girlfriend-patralekha-in-film-arrange-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'अरेंज मैरेज' करेंगी राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, बोलीं- मैं इतनी खुश थी कि हां...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'अरेंज मैरेज' करेंगी राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, बोलीं- मैं इतनी खुश थी कि हां...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का रिलेशनशिप पूरे बॉलीवुड के लिए एक मिसाल माना जाता है। इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से नहीं छुपाया।
2 of 5
rajkumar rao
इस कपल ने अभी शादी तो नहीं की है लेकिन वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों ने ही अभी तक शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि फैंस दोनों की शादी की खबर से एक्साइटेड जरूर होंगे।
3 of 5
साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने वाली एक्ट्रेस पत्रलेखा जल्द ही 'अरेंज मैरेज' करने जा रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पत्रलेखा शादी करने जा रही हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल डायरेक्टर प्रदीप सरकार 'हेलिकॉप्टर ईला' के बाद अब एक नई फिल्म बनाने वाले हैं जिसका टाइटल है 'अरेंज मैरेज'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkumar rao
इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को कास्ट किया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म पर बात करते हुए पत्रलेखा ने बताया, 'दादा के ऑफिस से कॉल आया था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरा काम देखा है या नहीं लेकिन मैं तो उनकी सबसे बड़ी फैन हूं। जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई गई तो मैं इतनी खुश थी बस हां कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Rajkumar Rao
पत्रलेखा ने साल 2014 में हंसल मेहता की फिल्म 'सिटी लाइट्स' से करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।