फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरगिस फाखरी के लिए बॉडीगार्ड बन गए राजकुमार राव, रिलीज हुआ '5 वेडिंग्स' का ट्रेलर

Fri, 24 Aug 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Nargis Fakhri film 5 Weddings Trailer out
5
राजकुमार राव बाॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। ‘सिटी लाइट्स’, 'शाहिद', 'अलीगढ़', 'न्यूटन' और 'ओमर्टा' जैसी सीरियस फिल्में करने वाले राजकुमार राव 'बरेली की बर्फी', 'क्वीन', 'शादी मे जरूर आना' और 'बहन होगी तेरी' जैसी नॉन सीरियस फिल्मों में भी नजर आए। फिल्मों की बात करें तो उनके पास इन दिनों नए प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है।
Rajkummar Rao Nargis Fakhri film 5 Weddings Trailer out
राजकुमार राव पहली बार नरगिस फाखरी की फिल्म '5 वेडिंग्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। ये फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। इससे पहले भी फिल्म का एक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन नमृता सिंह गुजराल ने किया है। ट्रेलर में राजकुमार राव पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Rajkummar Rao Nargis Fakhri film 5 Weddings Trailer out
वहीं नरगिस एक विदेशी पत्रकार का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे पत्रकार बनीं नरगिस भारत घूमने आती हैं और पुलिस ऑफिसर बने राजकुमार राव उनके बॉडीगार्ड बन उनके साथ रहते हैं और यही से शुरू होती है फिल्म की कहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Nargis Fakhri film 5 Weddings Trailer out

फिल्म में नरगिस और राजकुमार राव के बीच रोमांस का भी तड़का लगाया गया है। साथ ही फिल्म में आपको ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में एक पंजाबी गाने के साथ इस फिल्म को पूरा कर रहा है जो कि बैकग्राउंड में चलाया जा रहा है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी दमदार होगी। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में राजकुमार राव और नरगिस फाखरी ने वाकई बहुत अच्छा काम किया है।

विज्ञापन
Rajkummar Rao Nargis Fakhri film 5 Weddings Trailer out
फिल्म एक अमेरिकन पत्रकार की कहानी है, जो कि भारत भ्रमण पर आई हुई है। इसके अलावा उसे एक बॉलीवुड की शादी भी कवर करनी है। वह यह सब करते समय किस प्रकार दो विभिन्न संस्कृतियों के टकराव और उसके खोए हुए प्यार के बीच फंस जाती है, यह उसी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 21 सितंबर में रिलीज होगी।

यहां देखें ट्रेलर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed