{"_id":"59f052e54f1c1b71548b8fa2","slug":"rajkummar-rao-promoting-shaadi-mein-zaroor-aana-with-fractured-leg-from-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैर टूटने के बावजूद हॉस्पिटल में ये क्या कर रहे राजकुमार राव ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैर टूटने के बावजूद हॉस्पिटल में ये क्या कर रहे राजकुमार राव
Team Digital
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी दमदार एक्टिंग के बूते बॉलीवुड में जगह बनाने वाले राजकुमार राव काम के प्रति अपने समर्पण के लिए भी पहचाने जाते हैं। अपने इसी जज्बे को बरकरार रखते हुए इस एक्टर ने हॉस्पिटल के बेड में टूटे पैर के साथ अपनी आगामी फिल्म 'शादी में जरूर आना' का प्रचार किया।
2 of 5
एक रिएलिटी शो 'लिप सिंग बैटल' में डांस के दौरान एक हादसे में अपने बाएं पैर की हड्डी तुड़वाने वाले इस एक्टर ने ऑपरेशन से पहले समय निकालकर पत्रकारों से भी बात की। चोटिल होने के बारे में पूछे जाने पर राजकुमार राव ने कहा, 'मैं फराह खान के शो में रविवार को कुछ स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसी कोशिश में मैं बुरी तरह फर्श पर गिरने के कारण ये हादसा हुआ'।
3 of 5
हॉस्पिटल से ही राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर बंधा दिख रहा है। उन्होंने लिखा, 'सभी, खासकर फराह खान, मुझसे पैर को तोड़ देने की हद तक परफॉर्म करने के लिए कह रहे थे और, देखिए मैंने ऐसा सचमुच कर दिखाया, दो फ्रैक्चर, एक सर्जरी, लेकिन यह उतना बुरा नहीं है। मुझे अद्भुत डांस मूव्स सीखने का मौका मिला'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लिप सिंग बैटल की टीम का धन्यवाद और कृति सैनन से माफी चाहता हूं कि शूटिंग नहीं कर सका। सभी से माफी मांगता हूं, यह आज पूरा नहीं कर सकता, लेकिन जल्द पूरा करूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
shadi me zaroor aana
हॉस्पिटल में राजकुमार राव से मिलने पहुंची फराह खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो पोस्ट की और राजकुमार राव की जमकर तारीफ की। बता दें कि 'न्यूटन' से सफलता के नए झंडे गाड़ने वाले राजकुमार की नई फिल्म 'शादी में जरूर आना' 10 नवंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।