फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव की 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 128 करोड़ कमाई के साथ दर्ज किया ये रिकॉर्ड

Fri, 05 Oct 2018 06:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film stree box office collection after 1 month
stree
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर 1 महीने बाद भी कहर जारी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए1 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन बावजूद इसके स्त्री शानदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवे हफ्ते में  शुक्रवार को 52 लाख, शनिवार को 88 लाख, रविवार को 1.51 करोड़, सोमवार को 61 लाख, मंगलवार को 1.24 करोड़, बुधवार को 34 लाख और गुरुवार को 34 लाख का कारोबार किया।
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film stree box office collection after 1 month
stree
कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 128.10 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली है। जो कि बजट से कई गुना अधिक है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। हॉरर कॉमेडी ड्रामा एक नए जॉनर के रूप में उभरा है और इस प्रकार की फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 'स्त्री' को 20 करोड़ रुपए के डीसेंट बजट में बनाया गया था। फिल्म ने पहले ही अपने सेटेलाइट, म्यूजिक और टीवी राइट्स बेचकर अपनी लागत वसूल कर ली थी।
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film stree box office collection after 1 month
stree
'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है। 'स्त्री' साल 2018 की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film stree box office collection after 1 month
stree
मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में फिल्म की कहानी घूमती है। यह शहर है चंदेरी। कहानी का लब्बोलुआब यह है कि एक महिला की आत्मा है। ये सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाती है। उनके घर का दरवाजा खटखटाती है और फिर उन्हें साथ ले जाती है। बचते हैं तो उनके कपड़े।
विज्ञापन
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film stree box office collection after 1 month
stree
'स्त्री' ने बॉक्स आॅफिस पर कमाई के मामले में एक बात यह भी साबित की है कि कंटेट दमदार हो तो फिल्म को सक्सेस मिलनी तय है। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी भी शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed