{"_id":"5bab4159867a557fe4469e33","slug":"rajkummar-rao-shraddha-kapoor-film-stree-box-office-collection-week-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"120 करोड़ कमाकर 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, आस-पास की रिलीज हुई सभी फिल्में ढेर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
120 करोड़ कमाकर 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, आस-पास की रिलीज हुई सभी फिल्में ढेर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
stree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉरर और कॉमेडी से भरपूर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म चौथे वीकेंड के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 4 हफ्तों में 120.93 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं 100 करोड़ में शामिल होने वाली 'स्त्री' फिल्म इस साल की 9वीं फिल्म है।
stree
तीसरे हफ्ते तक स्त्री ने करीब 101.43 करोड़ रूपए की कमाई की थी। वहीं चौथे हफ्ते भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर बनी हुई है। कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 120.93 करोड़ की कमाई कर ली है। जो कि बजट से कई गुना अधिक है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। हॉरर कॉमेडी ड्रामा एक नए जॉनर के रूप में उभरा है और इस प्रकार की फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
#Stree [Week 4] Fri 1.51 cr, Sat 2.05 cr, Sun 2.86 cr, Mon 97 lakhs, Tue 87 lakhs. Total: ₹ 120.93 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2018
stree
'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
stree
मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में फिल्म की कहानी घूमती है। यह शहर है चंदेरी। कहानी का लब्बोलुआब यह है कि एक महिला की आत्मा है। ये सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाती है। उनके घर का दरवाजा खटखटाती है और फिर उन्हें साथ ले जाती है। बचते हैं तो उनके कपड़े।
विज्ञापन
स्त्री
बता दें स्त्री 20 करोड़ रुपये जैसे छोटे बजट की फिल्म है ऐसे में फिल्म का शानदार कलेक्शन इसे पहले ही सुपरहिट बना चुका है। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी भी शामिल हैं।