फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'न्यूटन' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर इस फिल्म मेकर ने जताया दुख, ट्विटर पर लिखी मन की बात

Fri, 15 Dec 2017 08:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Fri, 15 Dec 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Starrer Film Out Of   90th Oscar Race
Hansal Mehta

फिल्म 'न्यूटन' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर फिल्म मेकर हंसल मेहता ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट के माधय्म से फिल्म के लिए अपने मन की बात रखी है। वहीं, फिल्म में लीड एक्टर रहे राजकुमार राव ने भी दुख जताया है... 


  'फिल्म मेकर हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा कि  'मैं उन सभी लोगों से कहना चाहूंगा जो ये सोचते है कि फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर के लायक नहीं बल्कि ये फिल्म हमारे देश में लंबे समय तक बने रहने वाली बेहतरीन फिल्मों में से एक है।'

Rajkummar Rao Starrer Film Out Of   90th Oscar Race
Oscars - फोटो : Oscars
बता दें कि एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। शुक्रवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ने उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
Rajkummar Rao Starrer Film Out Of   90th Oscar Race
aditya om

भारत भले ही साल 2018 के ऑस्कर अवॉर्ड से भी चूक गया हो। लेकिन खुशी की बात यह है कि उसकी तीन फिल्में ऑस्कर लाइब्रेरी का हिस्सा बन चुकी हैं। एक्टर-डायरेक्टर आदित्य ओम  ने ऑस्कर में जबरदस्त एंट्री मार ली है। उनका काम अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस के इतिहास में दर्ज हो गया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Starrer Film Out Of   90th Oscar Race
aditya om

आदित्य की तीनों फिल्में अलग-अलग भाषाओं की हैं। जिनमें 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' तेलगू में है, 'द डैड एंड' इंग्लिश में और 'बंदूक' नाम की फिल्म हिंदी में है। इन दिनों आदित्य ओम ग्रामीण शिक्षा पर आधारित फिल्म ‘मासाब’ में काम कर रहे हैं। आदित्य महाभारत पर एक पुस्तक भी लिख रहे हैं।

विज्ञापन
Rajkummar Rao Starrer Film Out Of   90th Oscar Race
फिल्म 'न्यूटन' में अभिनेता राज कुमार राव

बात करें फिल्म 'न्यूटन' की तो यह एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है। फिल्म ऑस्कर की रेस में टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed