{"_id":"5b18b5474f1c1ba46e8b6c32","slug":"rajnikanth-kaala-movie-streamed-40-minutes-fackbook-live-culprit-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही 40 मिनट तक फेसबुक पर लाइव हुई रजनीकांत की फिल्म ‘काला’, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही 40 मिनट तक फेसबुक पर लाइव हुई रजनीकांत की फिल्म ‘काला’, युवक गिरफ्तार
Thu, 07 Jun 2018 10:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kaala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो साल बाद बड़े परदे पर फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए लौटे रजनीकांत की फिल्म काला इस गुरूवार को रिलीज हो गई। दर्शकों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज जेखने को मिल रहा है। कई 'काला' को पोस्टर को दूध से नहलाया गया तो कहीं खुशी के मारे काला फिल्म को 40 मिनट तक फेसबुक पर लाइव कर दिया गया।
2 of 5
Kaala Karikalan
सिंगापुर में काला का प्रीमियर शो रखा गया था। इस दौरान एक युवक ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने फ्रेंड्स को फिल्म दिखानी शुरू कर दी। करीब 40 मिनट तक युवक लाइव रहा। युवक को फिल्म फेसबुक लाइव के जरिए दिखाना भारी पड़ गया। इसके बाद तुरंत थिएटर प्रबंधन हरकत में आया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
3 of 5
kaala
फैंस में 'काला' को लेकर इतना क्रेज है कि फिल्म रिलीज के मद्देनजर एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 7 जून के दिन की छुट्टी दे दी है। खस बात यह है कि कंपनी तमिलनाडु में नहीं बल्कि केरल के कोच्चि में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kaala Karikalan
आपको बता दें कि काला रजनीकांत की अपकमिंग तमिल भाषा में बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पॉलिटिकल गैंगस्टर पर आधारित है। फिल्म की कहानी को पा रंजित ने लिखने के अलावा उसे डायरेक्ट भी किया है। इसे रजनीकांत के दामाद धनुष ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
काला
फिल्म में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 7 जून कर दी गई। फिल्म में हुमा जरीना का किरदार निभा रही हैं, जो 45 साल की महिला हैं। नाना पाटेकर ने इस फिल्म में एक राजनेता की भूमिका अदा की है, जबकि रजनीकांत वापस से गरीबों के मसीहा वाले किरदार में नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।