फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: दुनिया से रुखसत हुआ सबको हंसाने वाला, कल दिल्ली में दी जाएगी अंतिम विदाई

Wed, 21 Sep 2022 01:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Death Comedian funeral will take place tomorrow morning in Delhi Deepu Srivastava given update
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे, कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 22 सितंबर को दिल्ली में होगा। राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने पीटीआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी कि "डॉक्टर्स ने राजू को आज सुबह 10.20 बजे मृत घोषित किया। मुझे परिवार से फोन आया था कि वह नहीं रहे। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। वह 40 दिनों से अस्पताल में लड़ रहे थे।"

Raju Srivastava Death Comedian funeral will take place tomorrow morning in Delhi Deepu Srivastava given update
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर ले जाने पर हो रहा था विचार
राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य - उनकी पत्नी शिखा, बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा - इस समय दिल्ली के एम्स अस्पताल में हैं। 22 सितंबर की सुबह राजू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले राजू का परिवार उन्हें मुंबई या कानपुर ले जाने पर विचार कर रहा था। हालांकि, विचार-विमर्श करने के बाद परिवार ने तय किया है कि वह कॉमेडियन का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करेंगे।

Raju Srivastava Death Comedian funeral will take place tomorrow morning in Delhi Deepu Srivastava given update
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
बहनोई ने बताया आखिर वक्त का सच
राजू के बहनोई ने पुष्टि की कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, "सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दी। डॉक्टर्स, 2-3 दिनों में वेंटिलेटर हटाने वाले थे। दवा की खुराक भी कम कर दी थी। लेकिन...." 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed