फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: निधन से पहले राजू श्रीवास्तव को फिर पड़ा था दिल का दौरा! दोस्त के वीडियो से उठा यह सवाल

Wed, 21 Sep 2022 05:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 21 Sep 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava passed away on Wednesday after suffering a cardiac arrest for the second time
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हम लोगों के बीच नहीं रहे। 58 वर्ष की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्हें 10 अगस्त की सुबह जिम में एक्सरसाइज करने के कुछ समय बाद ही हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर कॉमेडियन को 41 दिनों तक वेटिंलेटर पर रखा गया। लेकिन आज बुधवार को हंसी के सरताज मौत से जंग हार गए। इस समय हर कोई उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, इनमें उनके दोस्तों से लेकर देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इन सबके बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसके मुताबिक राजू श्रीवास्तव को आज दूसरी बार हार्ट अटैक आया था।

Raju Srivastava passed away on Wednesday after suffering a cardiac arrest for the second time
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कॉमेडियन और अभिनेता अनु अवस्थी ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जो कहते दिख रहे हैं, वो सब फैंस के लिए थोड़ा हैरान करने वाला है। इस वीडियो में अनु अवस्थी कहते दिख रहे हैं कि बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि राजू श्रीवास्तव भैया हम लोगों के बीच नहीं हैं। आज सुबह अचानक अटैक पड़ने से, जो सब व्यवस्थाएं हाथ में थीं, वो सब निकल गई हैं। बता दें कि अनु अवस्थी 'भाबी जी घर पर हैं' जैसे कई सीरियल में साइड रोल में नजर आए हैं। 

Raju Srivastava passed away on Wednesday after suffering a cardiac arrest for the second time
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

बता दें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त के बाद से ही वेंटिलेटर पर थे। उनके ब्रेन ने रिस्पॉन्स करना बंद कर दिया था। इस बीच 15 दिन बाद कॉमेडियन के शरीर में थोड़ी हलचल देखी गई थी। उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था लेकिन होश उन्हें तब भी नहीं आया था। ऐसे में डॉक्टर्स उन्हें वेंटिलेटर से हटाने का विचार नहीं कर पा रहे थे। राजू श्रीवास्तव का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना था कि जब तक ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक कॉमेडियन की हालत को ठीक नहीं माना जाएगा। राजू श्रीवास्तव को चार से ज्यादा बार बुखार भी आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava passed away on Wednesday after suffering a cardiac arrest for the second time
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। कॉमेडियन को बॉलीवुड के कलाकारों के साथ-साथ राजनेताओं ने नम आंखों से विदा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।' इनके अलावा, अनुपम खेर, शेखर सुमन, कैलाश खेर, राजपाल यादव, ऋतिक रोशन, कीकू शारदा समेत कई सितारों ने कॉमेडियन के निधन पर दुख जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed