फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ROM: बॉलीवुड के इन दो खानों के साथ काम करना चाहते हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा, बोले- अगर हमें साथ काम किया तो...

Thu, 03 Aug 2023 08:15 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 03 Aug 2023 08:15 AM IST
विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra wishes to direct Shah Rukh Khan and Aamir Khan together says it will be fireworks read
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : Social media

फिल्म मेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा को ‘भाग मिल्खा भाग’और ‘रंग दे बसंती’जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। हाल ही में डायरेक्टर ने एक मीडिया संस्थान से साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दो खान यानी शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। जी हां, निर्देशक का कहना है कि वह दोनों अभिनेताओं को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।

Rakeysh Omprakash Mehra wishes to direct Shah Rukh Khan and Aamir Khan together says it will be fireworks read
आमिर खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में किंग खान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ किसी परियोजना में काम करने के इच्छुक हैं, जिसका जबाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें एक साथ निर्देशित करना चाहूंगा। मेरा मतलब है हां। 100 फीसदी। मैं शाहरुख और आमिर का दोस्त हूं। मैं दोनों से प्यार करता हूं और मुझे लगता है कि जब हम एक साथ काम करेंगे तो यह काफी शानदार होगा। मुझे उम्मीद है ऐसा जल्द होगा।"

Rakeysh Omprakash Mehra wishes to direct Shah Rukh Khan and Aamir Khan together says it will be fireworks read
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इंडस्ट्री के इन दोनों सुपरस्टार्स ने अभी तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। हालांकि, शाहरुख और आमिर को एक साथ एक ही फ्रेम में देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि आमिर ने साल 2006  में आई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन फिल्मकार ने अभी तक शाहरुख के साथ कोई फिल्म नहीं बनाई है।

Rohit Roy: प्रशंसा करने के बावजूद अपनी फिल्मों में क्यों नहीं ले रहे हैं? रोहित रॉय का करण जौहर से बड़ा सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra wishes to direct Shah Rukh Khan and Aamir Khan together says it will be fireworks read
राकेश ओमप्रकाश मेहरा

हाल ही में डायरेक्टर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने 10 साल पूरे किए हैं और इस अवसर पर यह फिल्म देशभर के 30 शहरों में फिर से रिलीज की जाएगी इतना ही नहीं, निर्माताओं ने मिल्खा सिंह के परिवार के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया है। यह फिल्म 6 अगस्त को रिलीज होगी।

Bigg Boss OTT 2: यह कंटेस्टेंट बना 'बिग बॉस ओटीटी 2' का पहला फाइनलिस्ट, पूजा भट्ट को हराकर अपनी जगह की पक्की

विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra wishes to direct Shah Rukh Khan and Aamir Khan together says it will be fireworks read
शाहरुख खान और आमिर खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर को आखरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं बॉलीवुड के किंग खान अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। एटली के निर्देशन में बन रही  यह एक्शन थ्रिलर फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में  रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Nitin Desai: एमएससी बैंक से नितिन देसाई ने किया था लोन के लिए संपर्क, अध्यक्ष वी वी अनास्कर ने किया खुलासा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed