सब्सक्राइब करें

Rakhee Gulzar: इस शर्त पर गुलजार से हुई थी राखी की शादी, 47 साल पहले आई एक 'आंधी' ने यूं तबाह कर दी थी जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 15 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
rakhee gulzar birthday know unknown facts about actress personal and professional life
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी-कभी मेरे दिल में ये ख्याल आता है...जिसके चेहरे का नूर और उदास आंखें भी किसी की जिंदगी में रंग भर दें कुछ ऐसी ही हैं गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा राखी गुलजार। 70 के दशक से लेकर 90 के दशक तक प्रेमिका से मां बनने तक अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में अपने कई रूप दिखाए हैं। बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए नाम कमाने वाली अभिनेत्री राखी भले ही अब बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा अपने दमदार किरदार के लिए ही याद की जाती हैं। 15 अगस्त 1947 को राणाघाट में जन्मीं राखी इस साल अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर अभिनेत्री के जीवन से जुड़े कुछ किस्से साझा करते हैं।

 
Trending Videos
rakhee gulzar birthday know unknown facts about actress personal and professional life
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महज 16 साल की उम्र में ही राखी की शादी एक बंगाली फिल्म निर्देशक और पत्रकार अजय बिस्वास से हो गई थी। बड़े ही लाड-प्यार पलीं राखी को अजय बिस्वास के घर का माहौल कुछ ठीक नहीं लगा और करीब दो साल बाद उन्होंने अजय से तलाक ले लिया। हालांकि अजय के साथ आने के बाद ही राखी का फिल्मों का तरफ रुझान हुआ और उन्होंने बंगाली फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। अजय से तलाक के बाद राखी के जीवन का असल संघर्ष शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhee gulzar birthday know unknown facts about actress personal and professional life
गुलजार-राखी - फोटो : सोशल मीडिया

पहली शादी टूटने के बाद अभिनेत्री ने जीवन में बेहतरीन किरदार निभाने शुरू किए। 1970 में उनकी पहली हिंदी फिल्म जीवन मृत्यु रिलीज हुई, जिसमें वह धर्मेंद्र के साथ नजर आईं। इसके बाद राखी एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में साइन करती गईं। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई मशहूर संगीतकार गुलजार से। गुलजार को राखी का व्यक्तित्व बहुत पसंद आया। पहली नजर की मुलाकात में ही गुलजार राखी को दिल दे बैठे थे। कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की बात से पहले गुलजार ने राखी के सामने शादी के बाद फिल्में न करने की शर्त रख दी, जिसे राखी ने मान भी लिया था। इसके बाद 1973 में दोनों ने शादी कर ली।

rakhee gulzar birthday know unknown facts about actress personal and professional life
राखी संग गुलजार साहब - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के करीब एक साल बाद राखी ने एक बेटी मेघना को जन्म दिया। बेटी की देखरेख के अलावा उस समय राखी के पास और कोई काम नहीं था, इसलिए उन्होंने फिर फिल्मों की तरफ लौटने का मन बनाया। अभिनेत्री ने जब इस बारे में गुलजार से बात की तो उन्होंने राखी को काम करने के लिए बिल्कुल मना कर दिया। इसके बाद जब गुलजार फिल्म 'आंधी' की लोकेशन की तलाश में कश्मीर गए तो राखी को भी अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
rakhee gulzar birthday know unknown facts about actress personal and professional life
राखी गुलजार

बताते हैं कि जब फिल्म की पूरी टीम वहां पहुंची तो एक पार्टी रखी गई। इस पार्टी में अभिनेता संजीव कुमार ने शराब कुछ ज्यादा पी ली और नशे की हालत में उन्होंने सुचित्रा सेन का हाथ पकड़ लिया। गुलजार को ये सब अच्छा नहीं लगा और वह सुचित्रा को छुड़ाकर किसी तरह उनको कमरे तक छोड़ने गए। गुलजार के वापस आने पर राखी ने उनसे सवाल किया कि अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को कमरे तक छोड़ने जाना उनको कैसा लगा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed