तनुश्री दत्ता पर अब राखी सावंत के आरोप
तनुश्री दत्ता पर आरोप से लेकर शाहरुख की नई फिल्म तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर साजिद खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। #MeToo कैंपेन के तहत अब एक और एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रियंका के मुताबिक, साजिद ने उन्हें ऑडीशन के लिए बुलाया लेकिन कमरे में ही उनके सामने गलत हरकतें करने लगे। यही नहीं जब वो असहज महसूस करने लगीं तो साजिद ने कहा कि अगर तुम्हे देखकर मुझे अच्छा नहीं लग रहा तो लोगों को कैसे लगेगा।
पढ़ें: अब इस एक्ट्रेस ने लगाया साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- 'मेरे सामने करने लगे थे गंदी हरकत'
शाहरुख खान पिछले काफी समय से राकेश शर्मा की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। पहले ये फिल्म आमिर खान करने वाले थे। डेट्स की वजह से आमिर ने फिल्म करने से मना कर दिया, जिसके बाद आमिर ने इसके लिए सहमति दी। वहीं पहले इस फिल्म का नाम सैल्यूट रखा गया था अब फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है।
पढ़ें: राकेश शर्मा की बायोपिक का नाम हुआ कन्फर्म, शाहरुख खान निभाएंगे लीड रोल
बिग बॉस 12 में पोल्ट्री टास्क का दूसरा पड़ाव था, जिसमें जीतने वाला कंटेस्टेंट कैप्टेंसी का हकदार हो जाएगा। टास्क के दौरान दीपक ने सबसे ज्यादा अंडे हासिल कर सभी को टास्क से बाहर कर दिया, वहीं सुरभि ने उर्वशी को कैप्टेन बनने की रेस से निकाल दिया। अब आखिर में दीपक और सबा ही टास्क में बचे हैं।
पढ़ें: बिग बॉस: पोल्ट्री टास्क में ये बने कैप्टेंसी के दावेदार, ऐसे चुना जाएगा घर का नया कैप्टन
सोनी राजदान का जन्मदिन आज
बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस सोनी राजदान का आज जन्मदिन है। सोनी हाल ही में बेटी आलिया भट्ट के साथ फिल्म राजी में नजर आई थीं। उन्होंने अपना करियर जॉन फ्लावर के साथ इंग्लिश थियेटर में शुरू किया। सोनी राजदान ने 1986 में दूरदर्शन पर आने वाले पॉपुलर सीरियल बुनियाद में सुलोचना का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल साहिल और घाटा में काम किया।
पढ़ें: इस एक्ट्रेस से शादी के लिए महेश भट्ट ने अपनाया था इस्लाम धर्म, फिल्म के सेट पर हुई थी रेप की कोशिश