{"_id":"680c5c447c56815e4c090ede","slug":"rakhi-sawant-backs-seema-haider-say-she-is-now-hindustan-ki-bahu-2025-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Seema Haider: राखी सावंत ने सीमा हैदर के लिए उठाई आवाज, बोलीं- भारत की बहू को पाकिस्तान न भेजें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Seema Haider: राखी सावंत ने सीमा हैदर के लिए उठाई आवाज, बोलीं- भारत की बहू को पाकिस्तान न भेजें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 26 Apr 2025 09:42 AM IST
सार
Rakhi Sawant Takes Stand For Seema Haider: राखी सावंत ने हाल ही में सीमा हैदर का समर्थन में आवाज उठाई है। अभिनेत्री ने सरकार से गुजारिश की है कि सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए, क्योंकि वह भारत की बहू बन चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत, सीमा हैदर
- फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर ने साल 2023 में अवैध रूप से भारत आकर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीना से शादी की थी। वह अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ना होगा और 27 अप्रैल से उनकी वीजा सुविधा रद्द कर दी जाएगी। इस फैसले के बीच राखी सावंत ने सीमा हैदर का समर्थन करते हुए सरकार से भावुक अपील की है।
राखी ने कहा, "सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। वह अब भारत की बहू है, सचिन की पत्नी है और उनके बच्चे की मां है। भारत को सीमा के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए। वह सचिन से प्यार करती है और अब हिंदुस्तानी बन चुकी है। एक औरत के साथ ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए।"
राखी ने आगे कहा, "सीमा यूपी की बहू है। उसे भारत छोड़ने के लिए नहीं कहना चाहिए। हम नहीं जानते कि इसके पीछे कौन साजिश कर रहा है, लेकिन किसी बेगुनाह के साथ गलत नहीं करना चाहिए। हां, वह पाकिस्तानी थी, लेकिन अब वह भारत की बहू है। शादी के बाद वह हिंदू बन चुकी है और भारत के समर्थन में नारे भी लगाती है। वह एक औरत है, कोई फुटबॉल नहीं कि उसे इधर-उधर भेज दिया जाए। यह मेरी सरकार से गुजारिश है।"
विज्ञापन
5 of 6
सचिन और सीमा हैदर
- फोटो : अमर उजाला
क्या है सीमा हैदर का मामला?
32 वर्षीय सीमा हैदर 2023 में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई थीं। उन्होंने 24 वर्षीय सचिन मीना से शादी की और हिंदू धर्म अपनाया। इस जोड़े की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सीमा की नागरिकता और अवैध प्रवेश को लेकर विवाद भी हुआ। अब सरकार के नए फैसले ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।