ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ महीनों में अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद के कारण चर्चा में रही हैं। राखी ने आदिल पर चोरी, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आदिल के साथ अपनी कानूनी लड़ाई के बीच भी राखी सावंत लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अभिनेत्री उनकी याद में रोती नजर आती हैं, तो कभी रोजा रखती हैं। हालांकि, इस बार राखी आदिल की वजह से नहीं बल्कि बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा की नकल करने के लिए सुर्खियों में हैं, जो नेटिजन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया है।
Rakhi Sawant: मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक उड़ाना राखी सावंत को पड़ा भारी, ट्रोल कर नेटिजन्स ने किए तीखे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की जाने वाली ड्रामा क्वीन एक बार फिर पैपराजी द्वारा स्पॉट की गईं। राखी सावंत जहां पहले भी कई बार अपने पति आदिल से मिले धोखे के कारण मीडिया के सामने रोती देखी जा चुकी हैं, वहीं इस बार उन्होंने अपने और उनके डिवोर्स को लेकर फैंस को अपडेट दिया। लेकिन इसके साथ ही राखी सावंत ने कुछ ऐसा कर दिया, जो उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ले आया है। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो में, राखी यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि उन्हें मलाइका अरोड़ा का चलना बहुत पसंद है और वह फोटोग्राफर्स को बी-टाउन डीवा की तरह वॉक करके भी दिखाती हैं।
राखी सावंत इस वीडियो में मलाइका की तारीफ नहीं कर रही हैं। बल्कि ड्रामा क्वीन का मकसद ग्लैम डीवा का मजाक उड़ाना था। राखी इस वीडियो में मलाइका की तरह वॉक करके उनका मजाक उड़ा रही हैं, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का सिर घुमा दिया है। फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर राखी सावंत को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ फैंस तो उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर वह दुख में हैं या सिर्फ नाटक कर रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने एक बार फिर राखी सावंत को बुरी तरह से ट्रोल किया। कमेंट कर यूजर्स उनके वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी मां की मौत अभी हुई, लगता ही नहीं कि आपको दुख भी होता है।' दूसरे ने लिखा, 'मां गई हैं तुम्हारी, पति तो बदलती रहती हो, मां तो असली थी या नहीं? मरे हुए कितना टाइम हुआ है, जो नौटंकी करने लगी हो।' एक अन्य ने लिखा, 'दुनिया राखी का मजाक उड़ाती है और यह मलाइका का उड़ा रही हैं।' आपको बता दें,जनवरी के अंत में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन हो गया था।
Ramya: पिता के निधन के बाद आत्महत्या करना चाहती थीं एक्ट्रेस राम्या, बोलीं- राहुल गांधी ने किया इमोशनली सपोर्ट
राखी सावंत की निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेत्री ने आदिल से अपनी शादी की घोषणा करने के कुछ ही हफ्तों बाद अपने पति पर तरह-तरह के इल्जाम लगाए थे। राखी ने आदिल पर कथित तौर पर घरेलू हिंसा और चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी दिन से आदिल पुलिस हिरासत में हैं और दोनों कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।
Alia Bhatt: 'रणबीर धोखा देगा तब समझ आएगा’, बेवफाई पर पिता का किया बचाव तो ट्रोल्स ने आलिया को ऐसे लगाई लताड़