फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति से मिलने UK पहुंचीं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'मैं आधी मां हूं क्योंकि मैं...'

Tue, 24 Sep 2019 01:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 24 Sep 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Having Fun With Her Husband Ritesh in UK
राखी सावंत - फोटो : instagram
पति से दूर रह रहीं ड्रामा क्वीन राखी सावंत अब उनसे मिले UK पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी है। राखी पिछले कुछ दिनों से बहुत परेशान थीं क्योंकि उनके पति काम के सिलसिले में UK में रहते हैं दोनों की मुलाकात नहीं हो पाती। ऐसे में राखी हर दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी फीलिंग जाहिर करती थीं।
Rakhi Sawant Having Fun With Her Husband Ritesh in UK
राखी सावंत - फोटो : social media
हालांकि राखी को अपने पति रितेश की इतनी याद सताने लगी कि वो उनसे मिलने UK पहुंच गईं। राखी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कह रही हैं- मैं अपने पति के साथ UK में हूं। सभी को आयुष्मान खुराना भव:। मैं हूं आधी मां।
Rakhi Sawant Having Fun With Her Husband Ritesh in UK
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी आगे आधी मां का मतलब बताते हुए कहती हैं आधी मां इसलिए क्योंकि मैं आधे कपड़े पहनती हूं। मित्रों जितनी भी आपकी समस्याएं हैं आप मुझे इंस्टाग्राम पर बता सकते हैं। मैं आपकी सारी समस्या दूर करूंगी। आप कमेंट कर सकते हैं। हालांकि राखी अपने इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। लोग उनपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

View this post on Instagram

Lelo mera aasirwaad🙏💋

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Having Fun With Her Husband Ritesh in UK
राखी सावंत - फोटो : social media
बता दें अभी कल ही राखी ने रोते हुए वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में राखी कह रही थीं- तुम जो बोलोगे मैं करूंगी, जो बोलोगे सुनूंगी, लेकिन हमें इग्नोर मत करो यार। मैं नहीं रह सकती हूं। आपको मेरे ऊपर जरा भी तरस नहीं आता है ना। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। खैर राखी सावंत के फैंस को तो उनकी शादी पर भी यकीन नहीं है। 
विज्ञापन
Rakhi Sawant Having Fun With Her Husband Ritesh in UK
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ 4-5 लोग ही मौजूद थे। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं'। 
 

ये भी पढ़ें- पति से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं राखी सावंत, फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं- किसने कहा मेरी जिंदगी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed