{"_id":"5d7cd1c68ebc3e93d228fb1e","slug":"rakhi-sawant-posted-sad-videos-on-instagram-users-asked-is-she-end-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेडरूम से राखी का रोते हुए वीडियो आया सामने, बोली-एक दिन और बीत गया, तुम आज भी नहीं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेडरूम से राखी का रोते हुए वीडियो आया सामने, बोली-एक दिन और बीत गया, तुम आज भी नहीं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि अब लग रहा है जल्द उनका तलाक भी होने वाला है। ये हम नहीं बल्कि राखी के सोशल मीडिया पोस्ट चीख-चीखकर कह रही हैं कि राखी इन दिनों अपनी शादी शुदा लाइफ से बहुत परेशान हैं।
हमेशा खुश और बिंदास रहने वाली राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी वीडियो पोस्ट की हैं। सभी वीडियो में राखी काफी उदास नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें प्यार में धोखा मिला है। राखी कई सारे सैड गाने का वीडियो पोस्ट किया है।
एक वीडियो में राखी मोहम्मद रफी के गाने तेरी गलियों में न रखेंगे कदम का एक अंतरा चल रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में राखी रोती हुई नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं- तू मेरा मिलना समझ लेना एक सपना था। तुझको तो मिल ही गया जो तेरा अपना था। राखी के लगातार वीडियो पोस्ट करने से फैंस भी परेशान होकर सवाल पूछ रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने राखी की वीडियो पर कमेंट कर पूछा- रितेश से डायवोर्स हो गया है? वहीं, कुछ यूजर्स राखी से पूछ रहे हैं कि रितेश ने छोड़ दिया या धोखा दे दिया? बता दें राखी ने अपना नया आइटम सॉन्ग छप्पन छुरी हाल ही में लॉन्च किया है।
राखी सावंत पिछले महीने से ही अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में थी। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।