{"_id":"5d4969628ebc3e6c9e1ba253","slug":"rakhi-sawant-reaction-on-article-370-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो शेयर कर बोलीं राखी सावंत-'धारा 370 का मुद्दा सबसे पहले हमने उठाया, अब कश्मीर हमारा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो शेयर कर बोलीं राखी सावंत-'धारा 370 का मुद्दा सबसे पहले हमने उठाया, अब कश्मीर हमारा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने पर अब राखी सावंत का बयान सामने आया है। राखी ने एक वीडियो शेयर कर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं राखी ने वीडियो में ये भी कहा कि वो इस फैसले से बेहद खुश हैं। राखी ने कहा- हमें आप पर गर्व है मोदी जी। आप जैसा कोई नहीं है। इतना ही नहीं राखी ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
2 of 5
अभिनेत्री राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी ने कहा- मैं अपनी फिल्म धारा 370 के लिए मुझे कास्ट करने के लिए अपने डायरेक्टर प्रोड्यूसर को धन्यवाद देती हूं। सबसे पहले हमने धारा 370 का मुद्दा उठाया। मोदी जी आपका शुक्रिया आपने मेरी बात सुनी और कानून लागू कर दिया। राखी ने आगे कहा- अब कश्मीर हमारा हो गया है। हालांकि इस वीडियो की वजह से राखी ट्रोल भी हो गईं।
एक यूजर ने राखी से कहा- आपको बता दें कि कश्मीर पहले से ही हमारा है। अपनी जानकारी सही कर लो। एक ने लिखा- अब बस तुम ही रह गई थी सलाह देने के लिए। कुछ यूजर्स राखी की पोस्ट पर उनके पति का नाम भी पूछते नजर आए। कुछ महीने पहले राखी ने धारा 370 की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आधारित है। फिल्म में कश्मीरी पंडित और कश्मीरी मुसलमान लड़की की प्यार की कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : Social Media
आपको बता दें राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। शादी के दो दिन बाद राखी ने बताया कि उन्होंने रितेश नाम के एक NRI से शादी कर ली है। हालांकि इससे पहले राखी ने कहा था कि वो एक फोटोशूट था। अब शादी की बात कबूलने के बाद राखी ने ब्राइडल शूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में राखी लहंगे, गहने, बेंदा और लाल बिंदी में खूबसूरत दिख रही हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
बता दें कि मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाए राखी सावंत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'मैं बहुत खुश हूं और बहुत मजे कर रही हूं। मेरे ईश्वर और फैन्स को शुक्रिया।' उन्होंने अपने चूड़े में पति रितेश का नाम भी लिखवाया। राखी ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को शादी की थी। एक इंटरव्यू में कहा- 'मेरे पति का नाम रितेश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।