फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत का अपनी शादी पर खुलासा, बोलीं- बंदूक की नोक पर रचाई रितेश संग शादी

Mon, 22 Feb 2021 04:48 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Feb 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant reveals that she married Ritesh after a goon threatened her at gunpoint
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

रियलिटी शो 'बिग बॉस' में राखी सावंत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 'बिग बॉस 14' का फिनाले हो चुका है और इस सीजन की विजेता रुबीना दिलैक हैं। तो वहीं राखी सावंत 14 लाख रुपये लेकर बाहर आ गई थीं। शो से बाहर आने के बाद राखी ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की। 


 
Rakhi Sawant reveals that she married Ritesh after a goon threatened her at gunpoint
rakhi sawant - फोटो : social media

एंटरटेनमेंट वेबसाइट के साथ बात करते हुए राखी सावंत ने जीती हुई राशि को लेकर कहा कि, 'वह मां के अस्पताल का बिल भरेंगी।' इसके बाद उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा कि, 'रितेश ने ही मेरे से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। मेरे सिर पर बंदूक रखी थी और कहा था कि अगर शादी नहीं की तो हम तुझे जान से मार डालेंगे। हालांकि, राखी सावंत ने उस शख्स का नाम लेने से इनकार कर दिया, जिसने उन्हें यह धमकी दी थी। रितेश ने आगे आकर राखी की मदद की थी।'

Rakhi Sawant reveals that she married Ritesh after a goon threatened her at gunpoint
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी ने आगे बताया कि, 'मीडिया को जब मेरी शादी के बारे में पता चला तो रितेश पीछे के दरवाजे से भाग गए थे। शादी के बाद लॉकडाउन लग गया और हम दोनों साथ नहीं रह पाए।' बता दें कि 'बिग बॉस' में राखी ने राहुल वैद्य को बताया था कि रितेश, पोलैंड में रहते हैं और वह पहले से ही शादीशुदा और बच्चों वाले इंसान हैं। ये बात उन्हें शादी के बात पता चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant reveals that she married Ritesh after a goon threatened her at gunpoint
अभिनेत्री राखी सावंत - फोटो : social media

बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस में ढाई लाख रुपये फीस लेती थीं। लेकिन उनके पास 37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है। जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। राखी के पास फोर्ड एंडीवर कार भी है, जिसकी कीमत 21.6 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant reveals that she married Ritesh after a goon threatened her at gunpoint
राखी सावंत

इसके अलावा राखी सावंत को कॉन्ट्रोवार्शियल क्वीन भी कहा जाता है। अक्सर राखी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन जब लोगों को हंसाने की बात आती है, तो राखी का नाम सबसे पहले आता है। इतना ही नहीं 'बिग बॉस' में उन्हें 'ओरिजिनिल एंटरटेनमेंट क्वीन' का खिताब दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed