कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। कभी वो अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी हरकतों की वजह से। ऐसे में अगर राखी सावंत की शादी हो तो भला वो कैसे छुप सकती है। खबर है कि मुंबई के एक होटल में राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
2 of 6
rakhi sawant
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर राखी की शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने राखी सांवत की खबर छापी थी कि राखी ने 28 जुलाई को एक एनआरआई (NRI) लड़के सेे होटल जेडब्ल्यू मैरियट में शादी कर ली है। शादी की सभी रस्में बेहद गोपनीय रखी गईं और इसमें केवल 4-5 करीबी ही शामिल थे।
3 of 6
rakhi sawant
- फोटो : social media
बाद में जब वेबसाइट ने राखी सावंत से शादी को लेकर बात की तो उन्होंने इस तरह की खबरों को सरासर गलत बताया। राखी ने कहा कि 'यह सच नहीं है कि मैंने शादी कर ली है। मैं जेडब्ल्यू मैरियट में एक ब्राइडल शूट कर रही थी। जहां 2-3 लोग ही शूट के दौरान मौजूद थे जिसमें से एक एनआरआई भी था।'
4 of 6
rakhi sawant
- फोटो : social media
राखी ने आगे कहा कि 'अगर कोई एक्ट्रेस हाथों में मेहंदी लगाती है या माथे पर सिंदूर लगाती है तो यह मान लिया जाता है कि उसने शादी की है। अगर कोई एक्ट्रेस हॉस्पिटल जाती है तो कहा जाता है कि वो बेबी प्लानिंग या अबॉर्शन के लिए गई है। अगर मैं शादी का प्लान करूंगी तो वो साल 2020 होगा। मैं खुलेआम इसका एलान करूंगी।'
5 of 6
rakhi ka swayamvar
- फोटो : social media
राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- 'ब्राइडल शूट।' इस दौरान उन्होंने व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना था, साथ ही क्राउन भी कैरी किया। राखी के हाथों में लाल चूड़ा भी दिखा। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता पकड़ रखा था। शादी की बात करें तो साल 2009 में टीवी शो राखी का स्वयंवर में राखी सावंत ने टोरंटो बेेस्ड बिजनेसमैन इलेश पारुजनवाला से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। कुछ ही महीनों बाद राखी सावंत ने ये सगाई तोड़ दी। राखी ने यह खुलेआम कबूल किया था कि उन्होंने पैसों के लिए ऐसा किया था।