फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत के सपने में आए सुशांत सिंह राजपूत, कहा- 'मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा'

Sun, 21 Jun 2020 09:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 21 Jun 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Share Video Says Sushant Singh Rajput Came to My Dream and Said I will reincarnate through Your womb
राखी सावंत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को अभी एक हफ्ता ही बीता है। उनकी अचानक हुई इस दुखत मौत से अब तक उनके दोस्त और फैंस उबर नहीं पाए हैं। सबी लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने ये कदम आखिर क्यों उठाया। इसी बीच अब बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे बात की है।

Rakhi Sawant Share Video Says Sushant Singh Rajput Came to My Dream and Said I will reincarnate through Your womb
rakhi sawant - फोटो : social media

अपनी ऊल जलूल बातों और बेतुके वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहने वाली राखी सावंत कब क्या कर जाएं या कब क्या कह दें कोई बरोसा नहीं है। कई दिनों से राखी चर्चाओं से दूर थीं। लेकिन ऐसा ज्यादा दिन तक कैसे हो सकता है। राखी सावंत ने इस बार ऐसा दावा किया है जिससे सुशांत के फैंस और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। राखी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के बाद उनके सपने में आए थे।

Rakhi Sawant Share Video Says Sushant Singh Rajput Came to My Dream and Said I will reincarnate through Your womb
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

दरअसल राखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ ऐसा दावा किया है जिसे सुन सभी लोग हैरान रह जाएंगे। राखी इस वीडियो में कहती हुई दिख रही हैं कि, 'रात को मैं सो रही थी और अचानक जोर का झटका लगा। मैंने पूछा-कौन है? तो आवाज आई- मैं सुशांत। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि सुशांत मेरे सपने में आए और कहा कि मैं फिर से जन्म ले रहा हूं। मेरे फैन्स को बोलो मैं फिर से जन्म ले रहा हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Share Video Says Sushant Singh Rajput Came to My Dream and Said I will reincarnate through Your womb
Rakhi sawant - फोटो : Twitter

आगे राखी कहती हैं, 'मैंने कहा- कैसे? तो उन्होंने कहा मैं तुम्हे बहुत जल्द बताऊंगा। मैंने कहा कि नहीं मुझे बताओ। तो सुशांत ने कहा, 'राखी तुम शादी करोगी और मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा।' राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस काफी गुस्सा जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी की मौत हुई है उसके ऊपर इस तरह का मजाक करना ठीक नहीं हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Share Video Says Sushant Singh Rajput Came to My Dream and Said I will reincarnate through Your womb
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी किसी को कुछ भी नहीं पता है। सुशांत की आत्महत्या मामले में अब पुलिस जांच कर रही हैं। जिसके लिए सुशांत के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें: बॉलीवुड फिल्म की मशहूर 'विलेन' रह चुकी हैं ये पांच अभिनेत्रियां, 'खूनी-धोखेबाज' बनकर खूब बटोरी सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed