फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या मामला: फैसले पर राखी सावंत ने वीडियो में दिया बयान, PM मोदी के बारे कही ये बात

Sun, 10 Nov 2019 06:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant statement about ayodhya ram mandir vedict video viral
rakhi sawant - फोटो : instagram
अयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय लिया। साथ ही मुस्लिमों को मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया। इस फैसले पर कई बॉलीवुड सितारों के अलावा राखी सावंत का भी बयान आ गया है । 
rakhi sawant statement about ayodhya ram mandir vedict video viral
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है । इसमें वो एक दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं । वीडियो में राखी कह रही हैं, 'हिंदुस्तान के लोगों को बधाई। सभी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया । मुसलमान भाइयों ने भी साथ दिया । जिससे मैं बहुत खुश हूं ।'
 
rakhi sawant statement about ayodhya ram mandir vedict video viral
पीएम मोदी - फोटो : ANI
'मैं पीएम मोदी और अपने देश पर गर्व महसूस कर रही हूं । सालों पुराना ये विवाद अब सुलझ गया है । अगर ऐसे ही हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहेंगे तो विदेश में भी हिंदुस्तान का नाम होगा ।' बता दें कि इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान का बयान भी आया था । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant statement about ayodhya ram mandir vedict video viral
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
सलीम खान ने कहा कि अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिये, अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिये, यहां से आगे बढ़िए।
विज्ञापन
rakhi sawant statement about ayodhya ram mandir vedict video viral
सलीम खान
मुस्लिमों को सलाह देते हुए सलीम खान ने कहा कि अब इस मामले पर बात न कर बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। मुस्लमानों को स्कूल और अस्पताल की जरूरत है। अयोध्या में मस्जिद के लिए मिलने वाली पांच एकड़ जगह पर कॉलेज बने तो बेहतर होगा। नमाज तो ट्रेन, प्लेन कहीं भी पढ़ी जा सकती है। अगर 22 करोड़ मुस्लिमों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तो इस देश की बहुत सी कमियां खत्म हो जाएंगी।
 

मीडिया को एटिट्यूड दिखाने के बाद बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल, लोगों ने कहा- 'भीख मांगते हुए ही...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed