बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को सुर्खियों में कैसे रहना वह बखूबी जानती हैं। फिलहाल इस समय वह अपने गाने 'तू मेरे दिल में रहने लायक नहीं' को प्रमोट कर रही हैं। इसके अलावा आदिल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खास बात ये हैं कि राखी सावंत इस गाने में अपने बॉयफ्रेंड आदिल संग नजर आ रही हैं। अब राखी ने प्रमोशन के दौरान राखी को कहते सुना जा सकता है कि वह आलिया भट्ट की तरह शादी करना चाहती हैं।
Rakhi Sawant: आलिया की तरह चट मंगनी पट ब्याह करना चाहती हैं राखी सावंत, मां बनने को लेकर कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। हालांकि आदिल से रिलेशन के बाद वह अपना ड्रेसिंग स्टाइल काफी हद तक बदल चुकी हैं लेकिन राखी का अंदाज अब भी वही है। वह हर बात का खुलकर जवाब देती हैं और अपनी बातों से लोगों को हैरान कर देती हैं। अब उन्होंने अपनी शादी और मां बनने की बात को जिस कॉमिक अंदाज में आलिया भट्ट से कनेक्ट किया है, उसे सुनकर चौंकने के साथ ही किसी को भी हंसी आ जाएगी।
इसलिए आलिया की तरह शादी करना चाहती हैं राखी सावंत
वीडियो में राखी सावंत बात करते हुए कहती हैं कि उन्हें आलिया देखो फटाफट मां बन गई...ऐसी शादी चट मंगनी पट ब्याह के जैसे, चट शादी दूसरे दिन मां बन गई, वैसे ही मैं जिस दिन शादी करूं वैसे ही पहले दिन ही मां बन जाऊं।
बात करें राखी सावंत के गाने की तो ये 10 सितंबर को रिलीज किया गया था। इसे आदिल और राखी पर फिल्माया गया है। यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है और राखी भी इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर प्रमोट कर रही हैं। इस गाने पर चार मिलियन व्यूज आने के बाद राखी सावंत ने पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया भी कहा था।