भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना वायरस की जद में हैं। भारत में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 70 से ज्यादा हो चुकी हैं वहीं अब तक चार लोग मार चुके हैं। कोरोना वायरस का भारत में हर चीज पर असर देखने को मिल कर रहा। उद्योग-धंधों को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी सभी तरह के काम पर रोक लगा दी गई है। बहुत से सितारे अपना कार्यक्रम रद्द करके घर में रुके हुए हैं, लेकिन बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।
कोरोना के बीच राखी सावंत ने हवाई जहाज में किया सफर, कहा- 'फ्लाइट मुझे अकेले लेकर जा रही है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीर-वीडियो भी साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने फ्लाइट में सफर करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में राखी सावंत कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाई दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो के जरिए राखी सावांत ने ये भी बताया कि उनकी फ्लाइट बहुत खाली है।
वीडियो में राखी सावंत अपने फैंस से कहती हैं कि वह मुंह पर लगे मास्क की वजह से ज्यादा बोल नहीं पा रही हैं और इस वजह से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। साथ ही वह वीडियो में दिखाती हैं उनकी पूरी फ्लाइट खाली है। वह कहती हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे फ्लाइट उन्हें अकेले मुंबई लेकर जा रही है। सोशल मीडिया पर राखी सांवत का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले राखी सांवत अपने एक और वीडियो को साझा करने की वजह से भी सुर्खियों में थीं।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
राखी सावंत ने अपने एक वीडियो में कहा था कि भारत में सिर्फ वहीं हैं जो कोराना वायरस को खत्म कर सकती हैं। उनके इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं अभिनेत्री माहिका शर्मा ने भी उनकी वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, राखी ही चीन से वायरस लेकर आई हैं और सिर्फ वो ही हमें इस वायरस से बचा सकती हैं।
उन्होंने कहा, 'आज अगर हम इस वायरस से जूझ रहें तो इसकी वजह राखी सावंत हैं, क्योंकि वही इस वायरस को चीन से भारत लेकर आयी हैं। राखी सावंत अपने फनी विडियोज बनाकर हमें इस वायरस से बचा सकती हैं। आज कल हम बहुत बोर भी होते हैं।' माहिका शर्मा के अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
पढ़ें: कोरोना वायरस के प्रकोप से अंजान थे ये 14 लोग, असलियत पता चलने पर रोने लगे फूट-फूटकर