फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जसलीन को डेट करने पर राखी सावंत ने उड़ाया अनूप जलोटा का मजाक, बोलीं- 'एक पैर कब्र में हैं और...'

Wed, 19 Sep 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant videos on Anup Jalota will leave you SHOCKED
rakhi sawant
फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने कई हिट आइटम सॉंग्स दिए हैं। राखी अपनी बातों से वो मीडिया में चर्चा में रहीं, लेकिन उससे ज्यादा वो अपने खराब कपड़ों की वजह से गॉसिप में रही हैं। हाल ही में राखी सांवत ने बिग बॉस 12 के एक कंटेस्टेंट पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही हैं।

 
Rakhi Sawant videos on Anup Jalota will leave you SHOCKED
anup jalota and jasleen
जीहां हम बात कर रहे हैं अनूप जलोटा और जसलीन की। इन दिनों अगर कोई चर्चा में है तो वो है ये जोड़ी। दरअसल बिग बॉस 12 में अनूप अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ पहुंचे हैं। जसलीन, अनूप की स्टूडेंट भी हैं। गुरु-शिष्य की ये जोड़ी करीब 3 साल से रिलेशन में है। जब से इस बात का पता चला है सोशल मीडिया पर हर तरफ अनूप जलोटा का मजाक उड़ाया जा रहा है। अब ऐसे में राखी सावंत कैसे पीछे रहने वाली थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Bigboss12#anupjalota

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

Rakhi Sawant videos on Anup Jalota will leave you SHOCKED
anup jasleen
राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज में वो सिर्फ अनूप जलोटा और जसलीन के बारे में बोल रही हैं। एक वीडियो में राखी कहती हैं कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि अनूप जलोटा जी कि इतनी हॉट गर्लफ्रेंड है। जसलीन तो बहुत ही हॉट हैं। राखी, अनूप जलोटा का गाना 'ऐसी लागी लगन' भी गाती हैं। हालांकि इस गाने में वो मीरा की जगह जसलीन का नाम लेती हैं। इतना ही नहीं राखी ये तक कह देती हैं अनूप जी आपका एक पैर कब्र में है और...।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My new song dedicated to my friend #anupjalota #biggboss12 #jasleenmatharu #bb12

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant videos on Anup Jalota will leave you SHOCKED
anup jalota
एक भजन सिंगर का अपने से इतनी छोटी लड़की को डेट करना, दर्शकों को समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि अनूप की जिंदगी में जसलीन से पहले भी कई प्यार आ चुके हैं। 65 साल के अनूप की तीन शादियां हुईं और तीनों ज्यादा समय तक नहीं चल पाईं। अब बिग बॉस में अनूप की एंट्री कई और बड़े राज खोलेगी। बता दें अनूप बिग बॉस 12 के सबसे मंहगे कंटेस्टेंट हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My new song dedicated to my friend #anupjalota #biggboss12 #jasleenmatharu #bb12

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
Rakhi Sawant videos on Anup Jalota will leave you SHOCKED
anup jasleen
राखी सावंत ही नहीं सोशल मीडिया पर भी अनूप का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा - 'घोर कलयुग है, प्यार आजकल बहुत ज्यादा अंधा हो गया है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'भजन, सुनना आज से बंद।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My new song dedicated to my friend #anupjalota #biggboss12 #jasleenmatharu #bb12

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed