फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को सुपरहिट बनाने के लिए आमिर खान ने किया ये काम, 500 करोड़ की कमाई तो तय

Wed, 19 Sep 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
know why aamir khan changed thugs of hindostan release date
aamir khan

'दंगल' के बाद आमिर खान की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का लोगो वीडियो रिलीज किया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन का लुक रिलीज किया गया। आज फातिमा सना शेख का लुक भी सामने आ गया है। फिल्म की पहली झलक काफी शानदार है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में लोगो के साथ बैकग्राउंड स्कोर काफी दमदार है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बदली हुई दिख रही है।

know why aamir khan changed thugs of hindostan release date
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

अब ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 7 नवंबर नहीं, बल्कि 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अब रिलीज डेट पोस्टपोन करने के पीछे फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे क्यों बढ़ाई गई। तो आइए बताते हैं। दरअसल पहले ये फिल्म 7 नवंबर यानी दिवाली के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर खान के कहने पर इसकी रिलीज तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई।

know why aamir khan changed thugs of hindostan release date
thugs

सूत्रों की मानें तो आमिर खान बॉक्स ऑफिस बिजनेस को बहुत अच्छे से समझते हैं, इसीलिए उन्होंने मेकर्स को सलाह दी कि ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को दीवाली के अगले दिन रिलीज किया जाए क्योंकि दिवाली के दिन हर घर में शाम को लक्ष्मी पूजा की जाती है। ऐसे में शाम के शोज में गिरावट आएगी और फिल्म पहले दिन अनुमानित आंकड़ा दर्ज नहीं करा पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know why aamir khan changed thugs of hindostan release date
thugs of hindostan

वैसे भी यशराज बैनर इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। फिल्म की एडिटिंग थिएटर में नहीं हुई है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया जा रहा है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है। इतना ही नहीं फिल्म को न केवल हिन्दी बल्कि तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा।

विज्ञापन
know why aamir khan changed thugs of hindostan release date
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर, कटरीना और विजय कृष्ण आचार्य एक बार फिर से काम करेंगे। आचार्य इस फिल्म के निर्देशक हैं। इन तीनों ने पहले 'धूम 3' में एक साथ काम किया था। खबर है कि आमिर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की रिलीज के बाद ओशो बायोपिक की घोषणा कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed