{"_id":"5ba20498867a55019a1f87de","slug":"varun-dhawan-gave-advice-to-alia-bhatt-to-take-equal-pay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट की फीस को लेकर वरुण धवन का आया गुस्सा, कह दिया- पागल है वो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट की फीस को लेकर वरुण धवन का आया गुस्सा, कह दिया- पागल है वो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन आज हर फिल्म निर्देशक की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उन्होंने अब तक कई बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं। इन दिनों वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा– मेड इन इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का यह दोनों ही सितारे जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच वरुण धवन ने अपनी खास दोस्त आलिया भट्ट को लेकर बड़ी बात कही है।
2 of 5
'सुई धागा– मेड इन इंडिया' के प्रोमोशन के दौरान वरुण ने मीडिया से बात की इस दौरान उन्होंने समान फीस लेने की वकालत भी की है। वरुण धवन के अनुसार जब वह आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दिए हैं तो उन्होंने भी सभी कलाकारों की तरह समान फीस वसूलने का हक है। वह मानते हैं कि अगर हम फिल्म में अच्छा काम कर रहे हैं। और हमारी फिल्में सुपरहिट हो रही हैं तो हमें भी समान फीस लेने में कई हर्ज नही होना चाहिए।
3 of 5
अपनी दोस्त आलिया भट्ट का जिक्र करते हुए वरुण धवन ने कहा- 'आलिया भट्ट अभी भी अपने अभिनय के कद के हिसाब से बहुत कम फीस लेती हैैं। मैंने आलिया को कई बार कहा है कि तुम बहुत पागल हो जो समान फीस नहीं लेती हो। तुम्हें अपनी फीस बढ़ाने क जरुरत है।' पता हो कि वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ में सभी फिल्में हिट दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इन दोनों ने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दर्शकों ने परदे पर इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया था। वहीं बात करें वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म की तो अनुष्का और वरुण अपनी इस फिल्म का प्रमोशन गांव और शहर दोनों जगह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यह दोनों संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' में वरुण 'मौजी' नाम के टेलर का किरदार कर रहे हैं, जबकि अनुष्का यानी 'ममता' वरुण की पत्नी का रोल कर रही हैं। साथ ही वह वरुण के कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करती है। चूंकि फिल्म के सारे किरदारों को गांवों से जुड़ा दिखाना था इसलिए फिल्म में हर किरदार को देहाती लुक में रखा गया है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।