{"_id":"5d4d72ad8ebc3e6d1f61be13","slug":"raksha-bandhan-2019-bollywood-films-that-showed-bond-between-brother-and-sister-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Special: रील लाइफ के ये भाई-बहन हैं सबसे 'कूल', ट्रेंड से हटकर निभाया किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Special: रील लाइफ के ये भाई-बहन हैं सबसे 'कूल', ट्रेंड से हटकर निभाया किरदार
Thu, 15 Aug 2019 08:36 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 15 Aug 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन स्पेशल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बंधा हुआ एक धागे में, भाई बहन का त्योहार...' रफी साहब भाई-बहन के रिश्ते को एक धागे में पिरो गए लेकिन आज की फिल्मों पर नजर डालें तो इस धागे के बिना ही भाई-बहन का प्यार स्क्रीन पर दिखता है। अब जरूरी नहीं कि फिल्मों में बहन भाई की कलाई पर राखी ही बांधें, अब वो साथ में घूमते हैं, मस्ती करते हैं। हमारी हिंदी फिल्मों ने भी भाई-बहन के मॉडर्न होते रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। एक नजर ऐसी ही कुछ फिल्मों पर-
रक्षा बंधन स्पेशल
- फोटो : file photo
'हरे रामा हरे कृष्णा ने बदली सोच'
ये बॉलीवुड की पहली फिल्म कही जा सकती है जिसने बहन को सूट-साड़ी के पारंपरिक कपड़ों से अलग दिखाया। जीनत अमान ने इस फिल्म में हिप्पियों वाले कपड़े पहने हैं। उनके भाई का रोल देव आनंद ने निभाया था।
ये बॉलीवुड की पहली फिल्म कही जा सकती है जिसने बहन को सूट-साड़ी के पारंपरिक कपड़ों से अलग दिखाया। जीनत अमान ने इस फिल्म में हिप्पियों वाले कपड़े पहने हैं। उनके भाई का रोल देव आनंद ने निभाया था।
रक्षा बंधन स्पेशल
- फोटो : file photo
'जोश फिल्म के वो कूल भाई-बहन'
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की इस फिल्म ने युवाओं को बताया कि एक भाई-बहन का रिश्ता कितना कूल हो सकता है। शाहरुख और ऐश्वर्या की शरारतों और एक-दूसरे के लिए प्यार ने सभी का दिल जीत लिया। इस रिश्ते में बेपरवाह भी हुआ जा सकता है, ये इसी फिल्म ने सिखाया है।

'दिल धड़कने दो में शेयर किए सीक्रेट्स'
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर बारिकी से बात करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि जो बातें आप मां-बाप से कहने में झिझकते हैं, वो अपने भाई-बहन के सामने बोल सकते हैं।
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर बारिकी से बात करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि जो बातें आप मां-बाप से कहने में झिझकते हैं, वो अपने भाई-बहन के सामने बोल सकते हैं।
विज्ञापन
रक्षा बंधन स्पेशल
- फोटो : file photo
'जानें तू... या जानें ना ने दिखाई रिश्ते की मजबूती'
वैसे तो ये फिल्म लव-स्टोरी थी लेकिन भाई-बहन के मॉडर्न होते रिश्ते पर भी इसने रोशनी डाली थी। जेनेलिया डिसूजा और प्रतीक बब्बर ने बड़े ही सरल अंदाज में ये दिखा दिया कि कभी-कभी दूसरों के आ जानें से हम इस रिश्ते को भूल जाते हैं लेकिन यही वो रिश्ता है जो हर वक्त आपके पीछे मजबूती से खड़ा है।