{"_id":"62f3681517aac83512135abf","slug":"rakshabandhan-2022-actress-jhanvi-kapoor-recalls-her-first-festival-when-she-tied-rakhi-to-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakshabandhan 2022: जब जान्हवी ने पहली बार बांधी थी अर्जुन कपूर को राखी, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत लकी हूं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakshabandhan 2022: जब जान्हवी ने पहली बार बांधी थी अर्जुन कपूर को राखी, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत लकी हूं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर- जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर मौजूदा समय की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अक्सर अर्जुन कपूर और अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की है। बता दें कि अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं। वहीं जान्हवी और खुशी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं, जिनसे बोनी ने साल 1996 में शादी की थी। साल 2018 में श्रीदेवी के असामयिक निधन के बाद अर्जुन और उनकी सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी के बीच बॉन्डिंग काफी ज्यादा मजबूत हुए हैं।
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भाई-बहन के रिश्ते और अपने परिवार पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपने सबसे स्पेशल रक्षा बंधन को भी याद किया। एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार उनके लिए काफी स्पेशल होता है कि क्योंकि उस दिन पूरा परिवार एक जगह पर इकट्ठा होता है। एक्ट्रेस ने बताया कि हम साथ में हंसी मजाक करते हैं और खाना खाते हैं। पूरा परिवार अक्सर संजय कपूर, अनिल कपूर या उनकी दादी के घर पर इक्ट्ठा होता है।
3 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे यादगार रक्षाबंधन के बारे में बताया
इस इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कई मुद्दो के साथ अपने सबसे यादगार रक्षाबंधन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे स्पेशल रक्षाबंधन वह था जब उन्होंने अर्जुन को राखी बांधी थी। हालांकि इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस बीतचीत में उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है जो उन्हें अर्जुन कपूर जैसा भाई मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर अपनी मां के बहुत करीब थे। जब बोनी ने श्रीदेवी से शादी की तो वह अपने पिता के इस कदम से काफी नाराज थे। बोनी की दोनों बेटियों से भी उनकी बातचीत नहीं होती थी। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद जब पिता और बहनों को जब उनकी जरूरत थी तो वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे। इस घटना के बाद से ही भाई-बहनों के बीच बॉन्डिंग काफी ज्यादा अच्छी हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।