{"_id":"5b5303494f1c1b42748b60ec","slug":"rakul-preet-singh-will-play-role-of-late-bollywood-actress-sridevi-in-nt-rama-rao-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े परदे पर जल्द दिखेगी श्रीदेवी की कहानी, बायोपिक में यह एक्ट्रेस निभाएगी किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े परदे पर जल्द दिखेगी श्रीदेवी की कहानी, बायोपिक में यह एक्ट्रेस निभाएगी किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की शुरुआत सिने प्रेमियों के लिए काफी दुख भरी रही क्योंकि 24 फरवरी को बॉलीवुड की दिग्गज और सदाबाहर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलवीदा कह दिया। अचानक उनके निधन ने बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी झकझोर के रख दिया। श्रीदेवी के निधन के बाद सिनेमा जगत में उनकी बायोपिक बनाने की खबरें भी आईं, लेकिन अभी किसी ने भी खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा। लेकिन बॉलीवुड की एक हीरोइन जल्द ही श्रीदेवी के किरदार में बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं।
2 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव की बायोपिक की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में उनकी बायोपिक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को फाइनल किया गया है। इस फिल्म में वह मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी की किरदार निभाएंगी। जबकि नंदमुरी बालकृष्ण एन.टी रामा राव के रोल में नजर आएंगे।
3 of 5
पता हो कि बतौर कलाकार एन.टी रामा राव साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रहे। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ साउथ की कई फिल्मों में काम किया।सहयोगी कलाकार के साथ-साथ श्रीदेवी उनकी एक अच्छी दोस्त भी थीं। इसलिए रामा राव की बायोपिक में श्रीदेवी के हिस्से को भी दिखाया जाएगा। रामा राव की बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार को एक्ट्रेस रकुल प्रीत निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पता हो कि राकुल प्रीत साउथ की 'सरनायडू', 'ध्रुवा' और 'जया जानकी नायक' के अलावा बॉलीवुड की फिल्म 'यारियां' और 'अय्यारी' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखा है। वहीं बात करें श्रीदेवी के किरदार की तो उनके निधन के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कोई हीरोइन उनके किरदार को बड़े परदे पर करती दिखेगी।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में बाथ टब में गिरने से अकस्मात निधन को गया था। उस समय श्रीदेवी अपने भांजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।