बॉलीवुड और भारतीय दक्षिणी सिनेमा की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में दक्षिणी सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच अभिनेता रामचरण की पत्नी ने तमन्ना भाटिया को उनकी एक्टिंग से प्रभावित होकर एक कीमती तोहफा दिया है।
'बाहुबली' की अभिनेत्री को तोहफे में मिला दुनिया का पांचवां सबसे महंगा हीरा, हैरान कर देगी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामचरण की पत्नी उपासना ने तमन्ना भाटिया को दुनिया का पांचवां सबसे महंगा हीरा तोहफे में दिया है। उपासना कामिनेनी ने सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया की कीमती हीरे साथ तस्वीर साझा करते हुए इस तोहफे के बारे में बताया है। इस तस्वीर में तमन्ना अपने हाथों की उंगलियों में हीरो दिखाती नजर आ रही हैं।
A gift for the super @tamannaahspeaks
from Mrs Producer 😉❤️🥳
Missing u already. Catch up soon. #SyeraaNarashimaReddy pic.twitter.com/rmVmdwWNAd
तमन्ना की इस तस्वीर को साझा करते हुए उपासना कामिनेनी ने कैप्शन में लिखा- 'एक तोहफा सुपर तमन्ना भाटिया के लिए श्रीमती निर्माता की तरफ से, आपको याद कर रही हूं। उपासना कामिनेनी के इस ट्वीट पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।' न्यूज 18 की खबर के अनुसार उपासना कामिनेनी ने तमन्ना भाटिया को हीरा तोहफे में दिया उसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
बात करें तमन्ना भाटिया की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' की तो इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी के अलावा विजय सेतुपति जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हीरो चिरंजीवी आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म में भूमिका उनके गुरु और आध्यात्मिक नेता गोसाई वेंकन्ना की है। जबकि तमन्ना भाटिया के किरदार का नाम लक्ष्मी है।
तमन्ना भाटिया की बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म बोले चूडियां में दिखाई देंगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म के साथी कलाकार कबीर दूहन सिंह और राजपाल यादव भी हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुई था जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।
पढ़ें: अमिताभ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर रिलीज, चिरंजीवी का एक्शन जीत लेगा दिल